SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विस्फोटक नष्ट करते समय ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल: सुकमा के एलार्मडगु कैंप में हादसा, 2 गंभीर

सुकमा जिले के एलार्मडगु कैंप के पास विस्फोटक नष्ट करने के दौरान हादसा हो गया. बोदराजपदर नाले के पास हुए ब्लास्ट में CRPF के 4 जवान घायल हो गए. घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. उन्होंने घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

Written By Pooja
Published: Oct 09, 2026, 09:47 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 10:25 AM IST
Join

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटक सामग्री को नष्ट करते समय एक धमाका हुआ. यह घटना  एलार्मडगु कैंप से लगभग 200 मीटर दूर बोदराजपादर नाले के पास हुई, जिसमें CRPF के चार जवान घायल हो गए. इस घटना में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) एमके तिवारी और अनीश खान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि इंस्पेक्टर अमरनाथ मिश्रा और हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप राज को मामूली चोटें आईं. घायल जवानों को कोंटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा में हुए उस धमाके पर दुख जताया है, जिसमें CRPF के चार जवान घायल हो गए. उन्होंने घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना की है. खबरों के मुताबिक, जगदलपुर की एक एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम (ATT) एलार्मडगु कैंप पहुंची थी. इसका मकसद कोंटा रेंज में CRPF के पिडमेल, डब्बाकोंटा, कोलाईगुडा और अलार्मडगु कैंपों से बचे हुए और खराब हो चुके विस्फोटकों को नष्ट करना था. गुरुवार को यह टीम सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कैंप से करीब 200 मीटर दूर बोदराडपादर नाले के पास विस्फोटकों को नष्ट करने का काम कर रही थी. इसी दौरान विस्फोटक का एक टुकड़ा उड़कर पास ही गिरा और जोरदार धमाका हो गया.

2  ASI की हालत गंभीर
धमाके की चपेट में आने से ATT टीम के ASI एमके तिवारी और CRPF की 50वीं बटालियन के ASI अनीश खान गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, ATT टीम के इंस्पेक्टर अमरनाथ मिश्रा और CRPF की 50वीं बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप राज को हल्की चोटें आई हैं. घटना के तुरंत बाद जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया. बाद में उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हादसे की जांच जारी 
गंभीर रूप से घायल दो सैनिकों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रख रखे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर जवानों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: पति की उम्र 57 साल, शादी को हो गए 22 साल: अब IVF से माता-पिता बनेगा कपल, ART एक्ट से रुकावट नहीं; छत्तीसगढ़ HC का ऐतिहासिक फैसला

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES