SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा तोहफा: आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त

आज राज्योत्सव समारोह के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त की राशि जारी करेंगे. इस किस्त के तहत प्रदेश की 67 लाख से अधिक हितग्राही महिलाओं को लाभ मिलेगा.

Written By Ranjana Kahar
Published: Nov 03, 2026, 07:09 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 07:14 AM IST
Image Credit: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा तोहफा
Join

दीपावली से ठीक पहले छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की महिलाओं को बड़ा उपहार देने जा रही है. आज राज्य सरकार महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त की राशि जारी करेगी. राज्योत्सव समारोह के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो रहे हैं. वे सिंगल क्लिक के जरिए बटन दबाकर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में सीधे सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे.

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा तोहफा

इसमें विशेष रूप से दूरदराज और संवेदनशील नियाद नेल्ला नार कैंप क्षेत्र की 6,908 महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें उनकी 13वीं किस्त मिलेगी. वहीं  33वीं किस्त के तहत राज्य भर की 6,740,410 पात्र महिलाओं के खातों में कुल ₹632.63 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी.

कुल सहायता राशि का आंकड़ा 21,350.50 करोड़

महतारी वंदन योजना महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है. इससे पहले सरकार 32 किस्तों के माध्यम से कुल 20,717.87 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान कर चुकी थी. आज 33वीं किस्त के सफल हस्तांतरण के साथ इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को दी गई कुल आर्थिक सहायता 21,350.50 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी, जिससे उन्हें त्योहारों के मौसम में काफी आर्थिक संबल मिलेगा.

ऐसे चेक करें नाम

महतारी वंदन योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahatarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं. होमपेज पर मेनू बार में फाइनल लिस्ट (अंतिम सूची) या बेनिफिशियरी स्टेटस (लाभार्थी की स्थिति) विकल्प पर क्लिक करें. यदि आप अपना बेनिफिशियरी स्टेटस देखना चाहते हैं, तो अपना मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर दर्ज करें, कैप्चा कोड भरें और सबमिट पर क्लिक करें. जानकारी सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपके आवेदन की स्थिति, किस्त का विवरण और आपका नाम दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आज से तीन दिवसीय राज्योत्सव: पलक मुच्छल की आवाज से सजेगी पहली शाम, 3 नवंबर को अमित शाह होंगे शामिल
 

महिलाओं को मिल रही आर्थिक सहायता

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए एक बड़े वरदान से कम नहीं साबित हो रही है. त्योहारों के सीजन में सरकार की ओर से मिल रही यह आर्थिक सहायता न केवल उनके चेहरों पर मुस्कान ला रही है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर और सशक्त भी बना रही है. इस दिवाली प्रशासन की ओर से मिले इस उपहार ने इन महिलाओं की खुशियों को दोगुना कर दिया है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES