SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कोरिया में मधुमक्खियों का हमलाः स्कूल के 30 से ज्यादा बच्चे घायल, अचानक मची अफरा-तफरी

छत्तीसगढ़ के कोरिया में मधुमक्खियों के हमले से 30 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए. इनमें से 21 बच्चों का जिला अस्पताल बैकुंठपुर में इलाज जारी है.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 18, 2026, 22:07 IST | Updated: Nov 18, 2026, 22:10 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

कोरिया जिले के चरचा कॉलरी स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया. स्कूल की छुट्टी के समय अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया. इस हमले में करीब 30 से 34 छात्र-छात्राएं घायल हो गए. घायल बच्चों को पहले चरचा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर किया गया. फिलहाल, 20 से 21 बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है. वहीं एक बच्ची को अधिक डंक लगने के कारण विशेष निगरानी में रखा गया है.

बताया जा रहा है कि स्कूल के मुख्य गेट के सामने पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ है. इसी छत्ते पर किसी बच्चे द्वारा पत्थर मारने के बाद मधुमक्खियों का झुंड बेकाबू हो गया और आसपास मौजूद बच्चों पर हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते कई बच्चे मधुमक्खियों के डंक का शिकार हो गए.

अपर कलेक्टर ने ली जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही अपर कलेक्टर डी.डी. मांडवी जिला अस्पताल पहुंचीं और घायल बच्चों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि कई बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 21 बच्चों का इलाज जारी है. एक बच्ची को अधिक डंक लगने के कारण विशेष निगरानी में रखा गया है. प्रशासन ने जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है.

सभी बच्चों की हालत सामान्य है

जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. आयुष जायसवाल ने बताया कि भर्ती सभी बच्चों की हालत सामान्य है. अधिक डंक लगने वाली बच्ची को एहतियातन ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है. डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की निगरानी कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि उपचार के बाद बच्चों को जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

ये भी पढ़ेंः सावधान! भोपाल के बाद रायपुर में बिक रही गोरा बनाने वाली पाकिस्तानी क्रीम, ब्यूटी सेंटर पर छापे में सवा लाख का स्टॉक जब्त; UPI से खंगाला जा रहा सप्लाई नेटवर्क

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

इस घटना के बाद अब स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. घायल छात्र की मां सुरेखा यादव और छात्र नैतिक यादव ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि स्कूल के मुख्य गेट के सामने पेड़ पर लंबे समय से मधुमक्खियों का छत्ता मौजूद था. अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि पहले भी इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन छत्ते को हटाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई. परिजनों का दावा है कि इससे पहले भी मधुमक्खियों के हमले की घटना हो चुकी है.

(रिपोर्टः सरवर अली, कोरिया)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES