SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सरगुजा में जमीन मजबूत करने उतरेगी कांग्रेस! 16 नवंबर से प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का 3 दिवसीय दौरा, जानें क्या है प्लान?

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक जमीन को एक बार फिर मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमर कस ली है और इसी कड़ी में प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आगामी 16 नवंबर से 3 दिवसीय सरगुजा प्रवास पर पहुंच रहे हैं.

Written By Sumit Rai
Published: Nov 12, 2026, 02:50 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 02:55 PM IST
Image Credit: सुखदेव भगत जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे.
Join

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी करीब 2 साल का समय बचा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अभी से राज्य में राजनीतिक जमीन को एक बार फिर से मजबूत करने के लिए अपनी कमर कस ली है. इसी कड़ी में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आगामी 16 नवंबर से तीन दिवसीय सरगुजा प्रवास पर पहुंच रहे हैं. 16, 17 और 18 नवंबर को सुखदेव भगत लगातार क्षेत्र में रहकर पार्टी की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम करेंगे.

पिछले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली हार और अगले चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक परिदृश्य और अंदरूनी समीकरणों को साधने के लिहाज से प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर पार्टी की पकड़ और सुगबुगाहट को टटोलने के लिए सुखदेव भगत अपने इस प्रवास के दौरान संभाग के तमाम वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों और जिला अध्यक्षों के साथ मैराथन बैठकें और व्यक्तिगत मुलाकातें करेंगे.

कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर फीडबैक भी लेंगे

पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के अलावा सुखदेव भगत कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर फीडबैक भी लेंगे, ताकि ग्राउंड पर आ रही समस्याओं का पता लगाया जा सके और आगामी रणनीतियों को धरातल पर मजबूती के साथ उतारा जा सके. इस तरह कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी का यह दौरा संगठन में कसावट लाने और असंतुष्ट नेताओं को साधने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ का 'खेरा' बना पहला सोलर गांव, 141 घरों की छतों पर लगे पैनल, जानिए कैसे बदली गांव की जिंदगी?

पिछले चुनाव में कांग्रेस को मिली थी हार

छत्तीसगढ़ में साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था. 3 दिसंबर 2023 को घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 54 सीटों पर कब्जा किया था और बहुमत हासिल करते हुए कांग्रेस से सत्ता छीन ली थी. 2018 के चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी सिर्फ 35 सीटें ही जीत पाई थी. इसके बाद 13 दिसंबर को विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. कांग्रेस पार्टी को सरगुजा जिले की सभी तीन सीटों (अंबिकापुर, लुंड्रा और सीतापुर) पर हार का सामना करना पड़ा था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES