App

मुंगेली को सीएम साय ने दी 465 करोड़ की सौगात, 77 विकास कार्यों से बदलेगी जिले की तस्वीर, जानें किस पर रहा फोकस?

सीएम विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले को 465 करोड़ रुपए की कई विकास कार्यों की सौगात दी है. इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर जुटी हुई है.

मुंगेली को सीएम साय ने दी 465 करोड़ की सौगात, 77 विकास कार्यों से बदलेगी जिले की तस्वीर, जानें किस पर रहा फोकस?
Image Credit: ZEE NEWS

छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने मुंगेली जिले को करोड़ों की सौगात दी है. कंतेली गांव में भव्य कार्यक्रम के दौरान 465 करोड़ 40 लाख रुपए से ज्यादा की लागत की 77 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है. सीएम साय ने इनमें 68 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से पूरे हुए 24 विकास कार्यों का लोकार्पण और 397 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि की लागत के 53 विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया है.

इन कार्यों से जिले में सड़क, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा. इस दौरान सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि गांवों की खुशहाली, किसानों की समृद्धि और प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना प्रदेश सरकार का संकल्प है. विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तरह से लगी हुई है.

हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं हों

वहीं सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसी संकल्प के अनुरूप सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर काम में जुटी हुई है. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी क्षेत्र का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब वहां के गांव मजबूत हों, किसानों को बेहतर संसाधन मिलें, युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ें. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों.

हर किसी को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

सीएम साय ने यह भी कहा कि मुंगेली जिले में अधोसंरचना विकास को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है. आज लगभग 143 करोड़ रुपए की लागत के 25 सड़क विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है. इन कार्यों से ग्रामीण एवं शहरी इलाकों के बीच आवागमन सुगम होगा और किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें केवल आवागम का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों का रास्ता भी खोलती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More