App

छत्तीसगढ़ में बार-बार क्यों बदल रहा मौसम? MP-UP के सिस्टम से इन इलाकों में बरसेंगे बादल, जानिए कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

Chhattisgarh Weather Update: आज छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, और कुछ जगहों पर आंधी-तूफान व बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.

छत्तीसगढ़ में बार-बार क्यों बदल रहा मौसम? MP-UP के सिस्टम से इन इलाकों में बरसेंगे बादल, जानिए कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
Image Credit: छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में मौसम तेजी से बदल रहा है. पूरे राज्य में मानसून सक्रिय है, जिसके कारण राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती हवाओं के घेरे (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) की वजह से अगले दो दिनों तक राज्य में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं कई जगहों पर बिजली गिरने का भी खतरा है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

शनिवार को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. वहीं राजधानी रायपुर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन भर धूप-छांव का दौर चलता रहेगा. कुछ इलाकों में बारिश के साथ आंधी भी आ सकती है. तापमान की बात करें तो रायपुर में अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके अलावा, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, सुकमा, अंबिकापुर और सरगुजा समेत कई जगहों पर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है.

कहां कितना तापमान?
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया.

  • रायपुर: अधिकतम 31.2 डिग्री, न्यूनतम 23.6 डिग्री
  • बिलासपुर: अधिकतम 30.6 डिग्री, न्यूनतम 24.5 डिग्री
  • पेंड्रारोड: अधिकतम 28.8 डिग्री, न्यूनतम 20 डिग्री
  • अंबिकापुर: अधिकतम 28.1 डिग्री, न्यूनतम 22.2 डिग्री
  • जगदलपुर: अधिकतम 31.1 डिग्री, न्यूनतम 22.4 डिग्री
  • दुर्ग: अधिकतम 31.3 डिग्री, न्यूनतम 23 डिग्री
  • राजनांदगांव: अधिकतम 32 डिग्री, न्यूनतम 23.2 डिग्री

क्यों बदल रहा छत्तीसगढ़ का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसी वजह से मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है. कहीं बारिश हो रही है तो कहीं धूप निकल रही है. अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

जानिए कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
शुक्रवार को राजधानी रायपुर और उसके आस-पास के कई इलाकों में बारिश हुई. सबसे ज्यादा 6 सेमी बारिश राजिम में दर्ज की गई, जबकि गोबरा नवापारा और कुरुद में 5-5 सेमी बारिश हुई. इसके अलावा भखारा, अभनपुर, मगरलोड, रायपुर शहर, पाटन और लाभांडीह में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई. दरिमा में 3 सेमी बारिश हुई, जबकि धमतरी, माना रायपुर एयरपोर्ट, राजपुर, मंदिर हसौद, आरंग और छुरा में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More