SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड! अगले 2 दिन में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, जानें रायपुर समेत आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है. जगदलपुर में अधिकतम 30.6 और न्यूनतम 16.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ.

Written By Sandhya Yadav
Published: Nov 24, 2026, 08:33 IST | Updated: Nov 24, 2026, 08:42 IST
Image Credit: AI Image.
Join

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन मौसम रहेगा शुष्क, बारिश की संभावना नहीं अगले 2 दिनों में उत्तर छत्तीसगढ़ में 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान प्रदेश के बाकी हिस्सों में अगले 4 दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव नहीं रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान प्रदेश में कहीं भी बारिश की चेतावनी नहीं

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान जताया है. अगले 3 दिनों में यहां रात का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं, प्रदेश के बाकी हिस्सों में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली पर ठंड और जहरीली हवा का डबल अटैक! कोहरे के बीच AQI 300 के पार, जानें आज का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई.

जगदलपुर रहा सबसे गर्म और सबसे ठंडा
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान भी जगदलपुर में ही 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इस तरह जारी आंकड़ों में जगदलपुर सबसे गर्म और सबसे ठंडा स्टेशन दोनों रहा.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में मौसम की दोहरी मार, दिन में तपिश और रात में कंपकंपा रही सर्दी, पढ़िए IMD का अपडेट

अन्य प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो लालपुर (रायपुर) में अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. माना एयरपोर्ट में यह क्रमशः 29.4 और 18.9 डिग्री रहा. बिलासपुर में अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 17.8 डिग्री, अंबिकापुर में 27.1 और 18 डिग्री, दुर्ग में 28.6 और 18.2 डिग्री तथा राजनांदगांव में 26 और 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

अगले 3 दिनों में यहां गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इससे अंबिकापुर, पेंड्रारोड और आसपास के इलाकों में रात के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है. प्रदेश के अन्य हिस्सों में फिलहाल तापमान में विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं.

29 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के 7 दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 से 29 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इन तारीखों के लिए विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है. वहीं, 23 नवंबर के पूर्वानुमान में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई थी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

संध्या यादव एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News की रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हाइपरलोकल खबरों, राजनीति, अपराध और जनहित से जुड़े मुद्दों की कवरेज उनकी खासियत है.उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. इसके बाद मीडिया जगत में अपने करियर की शुरुआत की. Zee News से पहले वे Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर चुकी हैं. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं.Mail : sandhya.yadav@zeemedia.comX Handle : https://x.com/JournosandhyaFacebook : https://www.facebook.com/sandhya.yadav.7906
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES