App

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, मानसून की विदाई के बीच सताने लगी गर्मी, राजनांदगांव में 34°C पहुंचा पारा; जानें पूरा अपडेट

छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं और अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. अगले 2-3 दिनों में मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं.

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, मानसून की विदाई के बीच सताने लगी गर्मी, राजनांदगांव में 34°C पहुंचा पारा; जानें पूरा अपडेट

छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अगले दो दिनों में भी बारिश के आसार कम हैं. विभाग ने आज के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं. ऐसे में प्रदेश में मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के संकेत हैं.

रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है. शहर का अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कल रायपुर में दिन का तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल हो सकते हैं. जिसके बाद छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी का दौर शुरू होने की संभावना है.

राजनांदगांव में चढ़ा पारा
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के लगभग सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा. मौसम विभाग के अनुसार, कहीं भी कोई खास बारिश दर्ज नहीं की गई. इस दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 34°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 18.4°C रहा. इससे पता चलता है कि उत्तरी इलाकों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है.

छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. इसके अलावा, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के आस-पास के इलाकों में भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण तंत्र मौजूद है. फिलहाल छत्तीसगढ़ के मौसम पर इन तंत्रों का कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है. मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है. फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है.

अन्य शहरों का तापमान
पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर में 33.7°C, जगदलपुर में 33°C, दुर्ग में 32.8°C, माना एयरपोर्ट पर 33.2°C, बिलासपुर में 32.2°C, पेंड्रा रोड में 31.5°C और अंबिकापुर में 30.4°C तापमान दर्ज किया गया. वहीं दुर्ग में तापमान 21.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है. अंबिकापुर में 20.3 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja

Pooja

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More