SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी और उमस...फिर बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, 50 KM की स्पीड से चलेगी आंधी

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद गर्मी और उमस बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

Written By Pooja
Published: Oct 12, 2026, 11:08 AM IST | Updated: Oct 12, 2026, 11:19 AM IST
Join

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है. प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इसके चलते लोगों को दिन के समय गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. आने वाले दिनों में भी मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके बाद कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है. विभाग ने 12 से 15 अक्टूबर तक एक दो स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा. हालांकि एक दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई. फिलहाल प्रदेश में बारिश की गतिविधियां थमी हुई हैं और तेज बारिश की संभावना भी कम है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना रह सकता है. इसके बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं. 

कैसा रहेगा मौसम?
प्रदेश में 13, 14 और 15 अक्टूबर को एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आंधी-तूफान भी आ सकता है. वहीं 16 और 17 अक्टूबर को भी एक-दो जगहों पर हल्की बारिश की उम्मीद है, लेकिन इन दो दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

अधिकतम तापमान में नहीं होगा कोई बदलाव
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं लगाया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा आगे बढ़ रही है और अगले दो दिनों में पूर्वी भारत, उत्तरी प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों से मानसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल बताए जा रहे हैं.

कैसा रहेगा रायपुर का मौसम? 
सोमवार को राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. सुबह से ही बादल छंट गए हैं और तेज धूप के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिन में तेज धूप के कारण लोगों को उमस महसूस होगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES