भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /छत्तीसगढ़
  • /छत्तीसगढ़ में 2 नए कॉरिडोर के साथ होगा रेलवे नेटवर्क का विस्तार, रेल मंत्री ने बताया पूरा प्लान

छत्तीसगढ़ में 2 नए कॉरिडोर के साथ होगा रेलवे नेटवर्क का विस्तार, रेल मंत्री ने बताया पूरा प्लान

छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क के विस्तार के लिए कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. इसके साथ ही प्रदेश में दो बड़े रेल कॉरिडोर बनाए जाने की रेल मंत्री ने जानकारी दी है.

Written ByManish Kushawah
Published: Oct 22, 2026, 09:13 AM IST|Updated: Oct 22, 2026, 09:24 AM IST
joinshare
छत्तीसगढ़ में 2 नए कॉरिडोर के साथ होगा रेलवे नेटवर्क का विस्तार, रेल मंत्री ने बताया पूरा प्लान
Image Credit: ZEE CREATIVE

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

2

अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

3

पुणेः दिनदहाड़े 18 साल की लड़की के अपहरण की कोशिश, चीख सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचा

4

इंस्टाग्राम ने तोड़ी मोबाइल की दीवारें! अब आपके घर के 55 इंच टीवी पर भी दिन-रात चलेंगी लत लगाने वाली रील्स

5

छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क का विस्तार होना है. इसके लिए कई नई परियोजनाओं को मंजूरी भी मिल गई है. इनमें मध्य प्रदेश के कटनी जिले और शहडोल से होकर पेंड्रा रोड तक चौथी रेल बिछाई जाएगी. पेंड्रा से बिलासपुर तक तसरी रेल लाइन शामिल की गई है. इसके साथ ही चांपा से कोरबा तक तीसरी रेल लाइन को मंजूरी दी गई है. इसके अलावा, प्रदेश में दो बड़े रेल कॉरिडोर भी विकसित किए जा रहे हैं. इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी है. 

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि प्रदेश में दो बड़े रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे. इनमें पहला खरसिया से नया रायपुर होते हुए परमलकसा तक और दूसरा कटघोरा से डोंगरगढ़ तक प्रस्तावित है. उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में झारसुगुड़ा, बिलासपुर और गोंदिया को जोड़ने वाले रेल मार्ग के उत्तर और दक्षिण में विकसित होने वाले ये दोनों कॉरिडोर छत्तीसगढ़ के रेलवे नेटवर्क का बड़ा पैमाने पर विस्तार करेंगे. इनके निर्माण से राज्य में कम से कम 100 ज्यादा ट्रेनें चलाने की क्षमता विकसित हो सकेगी.

बस्तर के कांकेर तक रेलवे कनेक्टिविटी

उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ के दो दूरस्त इलाकों को भी रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. मंत्री ने बताया कि रायपुर से भिलाई और बालोद होते हुए दल्लीराजहरा तक पहले से रेल लाइन मौजूद है. अब दल्लीराजहरा से रावघाट तक नई रेल लाइन तैयार की गई है और रायपुर से रावघाट के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू हो गई है. इससे उत्तर बस्तर के कांकेर जिले के लोगों को रायपुर से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिली है. ये वह इलाके हैं, जहां से नक्सलवाद का पूरी तरह से खात्मा कर दिया गया है.

रायपुर से कुरूद के बीच नई ट्रेन सेवा

कुरूद तक रेल लाइन के बारे में मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि रायपुर से केंद्री और अभनपुर होते हुए कुरूद तक रेल लाइन का गेज परिवर्तन कर नए ट्रैक तैयार किए गए हैं. उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद रायपुर से कुरूद के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू की गई है. जल्द ही इस ट्रेन सेवा को धमतरी तक विस्तारित किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः 112 साल का लंबा इंतजार, 7 शहादतें और हर 5KM पर सुरक्षा कैंप: बस्तर में शुरू हुई रायपुर-रावघाट ट्रेन सेवा, जानें रेलवे का पूरा सफर

भिलाई से रावघाट तक रेलवे परियोजना

साथ ही उन्होंने भिलाई से रावघाट तक की रेलवे परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि रावघाट से जगदलपुर तक रेल लाइन के वस्तार का काम भी शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि रायपुर से रावघाट और फिर जगदलपुर तक रेल संपर्क विकसित होने से बस्तर के अंदरी इलाकों को रेलवे नेटवर्क से कनेक्ट करने में काफी मदद मिलेगी. बता दें कि बस्तर लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहा है. अब नक्सलवाद से मुक्ति के बाद इस क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं उभर रही हैं. आने वाले समय में यह रेल नेटवर्क कोरापुट के रास्ते विशाखापट्टनम से भी जुड़ेगा, जिससे बस्तर और आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी और बेहतर होने की उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Chhattisgarh News