SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बारिश का दौर थमा, छत्तीसगढ़ से मानसून की होगी विदाई, पेंड्रा रोड में लुढ़का पारा; 48 घंटे बाद फिर बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं. आज मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया है.

Written By Pooja
Published: Oct 02, 2026, 12:22 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 12:24 PM IST
Join

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब थमने लगा है और मानसून की विदाई के संकेत दिखाई देने लगे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं.  मानसून की वापसी के बीच फिलहास प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने के आसार हैं. मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर को प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया है.

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा लगातार आगे बढ़ रही है. अगले 48 घंटों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों से मानसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल होने की उम्मीद है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के लगभग सभी इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा.

18.2°C पर पहुंचा पेंड्रा रोड का तापमान 
पिछले 24 घंटे के दौरान राजनांदगांव में सबसे ज़्यादा गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 34.5°C दर्ज किया गया. वहीं पेंड्रा रोड पर न्यूनतम तापमान 18.2°C दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम था. बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.8°C और न्यूनतम 23.6°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में अधिकतम 31°C और न्यूनतम 19.4°C दर्ज किया गया.

कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?
रायपुर में शुक्रवार को मौसम साफ रहने की संभावना है. शहर का अधिकतम तापमान 34°C के आसपास और न्यूनतम तापमान लगभग 25°C रहने का अनुमान है. गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.4°C और न्यूनतम तापमान 24.9°C दर्ज किया गया था.

फिर लौटेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. राज्य भर में बारिश का दौर कमजोर पड़ता दिख रहा है. कई इलाकों में बारिश की गतिविधियों में कमी के साथ ही, मानसून के लौटने के संकेत भी मिलने लगे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं.फिलहाल राज्य के किसी भी जिले के लिए बारिश और खराब मौसम को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें : गांव-गांव में मनेगा रिफॉर्म उत्सव: ग्राम सभाओं से तय होगी विकास की प्राथमिकता; विकसित ग्राम पंचायत प्लान-VB-GRAMJI पर होगा मंथन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES