SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अकवान' का खतरा! 20-21 नवंबर को बारिश का येलो अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; बलरामपुर में 8.9 डिग्री पहुंचा पारा

चक्रवाती तूफान 'अकवान' की वजह से छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को कई जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

Edited By Sumit Rai
Published: Nov 19, 2026, 10:09 IST | Updated: Nov 19, 2026, 10:11 IST
Image Credit: छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को कई जिलों में बारिश की संभावना है.
Join

छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हो सकता है. दक्षिण बंगाल की खाड़ी और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'अकवान' तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, यह तूफान 20 नवंबर की दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों से टकरा सकता है. इसके बाद छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में 20 और 21 नवंबर को बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी के साथ ही गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है. इसके अलावा कुछ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी खतरा बना रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे

इस बीच छत्तीसगढ़ में सर्दी का सितम भी शुरू हो गया है और बीती रात बलरामपुर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा अंबिकापुर में न्यूनतम पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रायपुर में आज (19 नवंबर) बादल छाए रहने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

छत्तीसगढ़ के किस जिले में कितना तापमान?

बीती रात राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री, राजनांदगांव में 15 डिग्री, दुर्ग में 15.2 डिग्री, बिलासपुर में 16.4 डिग्री और जगदलपुर में 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- MP में बढ़ी ठिठुरन, सीजन में पहली बार 8.9 डिग्री पर पहुंचा पारा; कल से फिर करवट लेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 20 नवंबर को बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद और महासमुंद में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 21 नवंबर को बस्तर संभाग के सभी जिले, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, रायगढ़, जशपुर और सरगुजा में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES