छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: बिलासपुर जोन की कई ट्रेनें 13-14 सितंबर को रद्द, देखें पूरी लिस्ट
Chhattisgarh News: उरकुरा स्टेशन यार्ड के रीमॉडलिंग के कारण 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और इतवारी रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा. रेलवे ने अलग-अलग तारीखों पर कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है.
छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे प्रशासन अभी उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम कर रहा है. इस तकनीकी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की वजह से रायपुर और बिलासपुर रेलवे डिवीजन से गुजरने वाली कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 13 और 14 सितंबर के लिए कैंसिल कर दिया गया है. इसलिए, अगर आप ट्रेन से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले लिस्ट देख लें...
बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें 13-14 सितंबर को रद्द
- 13 सितंबर को रायपुर-बिलासपुर मेमू 68728 का परिचालन रहेगा रद्द
- 13 सितंबर को बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू 68734 नहीं चलेगी
- 13 सितंबर को गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 68733 रहेगी रद्द
- 13 सितंबर को बिलासपुर-रायपुर मेमू 68719 पैसेंजर रद्द रहेगी
- 13 सितंबर को कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58203 नहीं चलेगी
- 13 सितंबर को रायपुर-इतवारी पैसेंजर 58206 का परिचालन रद्द
- 13 सितंबर को रायपुर-गेवरा रोड मेमू 68746 रहेगी रद्द
- 14 सितंबर को रायपुर-कोरबा पैसेंजर 58204 रहेगी रद्द
- 14 सितंबर को इतवारी-रायपुर पैसेंजर 58206 भी रहेगी रद्द
- 14 सितंबर को कोरबा-रायपुर मेमू 68745 का परिचालन रद्द रहेगा
छत्तीसगढ़ में लगातार ब्लॉक से दैनिक यात्री बेहाल
छत्तीसगढ़ में चल रहे रेलवे डेवलपमेंट के कामों और चौथी लाइन के निर्माण की वजह से हर हफ्ते दर्जनों ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं. बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और कोरबा रूट पर रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और छोटे व्यापारियों के लिए लोकल ट्रेनों का रद्द होना एक बड़ी समस्या बन गया है. कोई दूसरा इंतजाम न होने के कारण यात्रियों को बसों और प्राइवेट गाड़ियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे यात्रा का खर्च और समय दोनों बढ़ रहे हैं. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेनों का स्टेटस चेक कर लें.
बिलासपुर जोन में रद्द रहने वाली अन्य ट्रेनों की लिस्ट:
- 28 सितंबर और 12 अक्टूबर 2026 को नांदेड़ से रवाना होने वाली नांदेड़ - सांतरागाछी एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
- 30 सितंबर और 14 अक्टूबर 2026 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 12768 सांतरागाछी - नांदेड़ एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
- 29 सितंबर 2026 को एलटीटी से रवाना होने वाली 01001 एलटीटी - सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
- 01 अक्टूबर 2026 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 01002 सांतरागाछी - एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
- 01 और 13 अक्टूबर 2026 को हटिया से रवाना होने वाली 18641 हटिया - दुर्ग एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
- 02 और 14 अक्टूबर 2026 को दुर्ग से रवाना होने वाली 18642 दुर्ग - हटिया एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
- 09 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर से रवाना होने वाली 22843 बिलासपुर - बक्सर एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
- 10 अक्टूबर 2026 को बक्सर से रवाना होने वाली 22844 बक्सर - बिलासपुर एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
- 10 अक्टूबर 2026 को हटिया से रवाना होने वाली 12812 हटिया - एलटीटी एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
- 12 अक्टूबर 2026 को एलटीटी से रवाना होने वाली 12811 एलटीटी - हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 13 अक्टूबर 2026 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12262 हावड़ा - सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 14 अक्टूबर 2026 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली 12261 सीएसएमटी - हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 01 अक्टूबर 2026 को आरा और दुर्ग से रवाना होने वाली 13288 / 13287 आरा - दुर्ग - आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.