SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ZEE में बड़ा फेरबदल, तुषार वोहरा बने चीफ एआई एंड ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर

कंपनी ने AI बेस्ड इनोवेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने के लिए टोनी थॉमस, आशुतोष शुक्ला और विवेक पांडे को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं.

Written By Gaurav Singh
Published: Nov 02, 2026, 04:47 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 04:58 PM IST
Image Credit: तुषार वोहरा बने चीफ AI एंड ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर | AI
Join

Zee Entertainment: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) ने अपनी टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमताओं को मजबूत करने के लिए तुषार वोहरा को चीफ AI एंड ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर नियुक्त किया है. कंपनी ने 2 नवंबर 2026 को इसकी घोषणा की. इस नियुक्ति के साथ कंपनी ने AI बेस्ड इनोवेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को अपनी कारोबारी रणनीति का अहम हिस्सा बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है.

तुषार वोहरा कंपनी की AI और ट्रांसफॉर्मेशन रणनीति का नेतृत्व करेंगे. उनकी जिम्मेदारी विभिन्न प्लेटफॉर्म पर टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और पूरे संगठन में नई पहल लागू करके बिजनेस परफॉर्मेंस बेहतर बनाने की होगी. तुषार, मुंबई स्थित कंपनी के मुख्यालय से काम करेंगे और डिप्टी CEO एवं चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर मुकुंद गलगली को रिपोर्ट करेंगे.

टेक्नोलॉजी लीडरशिप टीम में तीन और नियुक्तियां

कंपनी ने अपनी AI और टेक्नोलॉजी लीडरशिप टीम को मजबूत करने के लिए तीन अन्य पेशेवरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं. ये सभी तुषार वोहरा को रिपोर्ट करेंगे.

टोनी थॉमस, हेड- AI एंड ट्रांसफॉर्मेशन: टोनी को AI आधारित ट्रांसफॉर्मेशन, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, DevOps और क्वालिटी इंजीनियरिंग में 18 साल से अधिक का अनुभव है. उन्होंने बड़े स्तर पर टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन और प्लेटफॉर्म की क्षमता बढ़ाने से जुड़े काम किए हैं.

आशुतोष शुक्ला, हेड- ऑपरेशंस ट्रांसफॉर्मेशन: इनके पास टेक्नोलॉजी लीडरशिप, बिजनेस ऑपरेशंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में 24 साल से अधिक का अनुभव है. उनकी विशेषज्ञता AI, साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में है.

विवेक पांडे, ट्रांसफॉर्मेशन लीड- एडवरटाइजमेंट ऑपरेशंस और एडवरटाइजमेंट सेल्स: विवेक को डिजिटल प्लेटफॉर्म, एडवरटाइजिंग टेक्नोलॉजी, रेवेन्यू स्ट्रैटेजी और बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन का अनुभव है. वह विज्ञापन से जुड़ी प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने और सेल्स ऑपरेशंस को मजबूत करने पर काम करेंगे.

ये भी पढ़ें : Zee Entertainment ने किया बड़ा ऐलान, संगीता शेट्टी बनीं नई चीफ कंप्लायंस ऑफिसर और कंपनी सेक्रेटरी

AI और टेक्नोलॉजी से बिजनेस को बदलने की तैयारी

इन नियुक्तियों के जरिए Zee Entertainment का लक्ष्य अपने बिजनेस ऑपरेशंस में AI और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाना है. कंपनी कंटेंट और क्रिएटिविटी के साथ टेक्नोलॉजी को जोड़कर अपने प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को बेहतर और उनकी पसंद के मुताबिक मनोरंजन अनुभव देना चाहती है.

कंपनी के डिप्टी CEO और CFO मुकुंद गलगली ने कहा कि यूजर्स की बदलती पसंद के बीच अलग तरह के अनुभव तैयार करना और अधिक लचीला ऑपरेटिंग इकोसिस्टम बनाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि तुषार और उनकी टीम को टेक्नोलॉजी और ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी पहलों का नेतृत्व करने का अच्छा अनुभव है.

वहीं, तुषार वोहरा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी आधारित इनोवेशन से बिजनेस प्रक्रियाओं को बदलने और पूरी वैल्यू चेन में सकारात्मक प्रभाव पैदा करने का बड़ा अवसर है. उन्होंने कहा कि वह कंपनी के ट्रांसफॉर्मेशन एजेंडे को गति देने, नई क्षमताएं विकसित करने और सतत विकास में योगदान देने के लिए टीम के साथ काम करेंगे.

तुषार वोहरा के पास 20 साल से अधिक का अनुभव

तुषार वोहरा को टेक्नोलॉजी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वह कई प्रमुख संगठनों में लीडरशिप पदों पर काम कर चुके हैं. इन भूमिकाओं में उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्ट, इंजीनियरिंग और ऑपरेशंस का नेतृत्व किया. इसके अलावा, उन्होंने बड़े स्तर पर AI आधारित ट्रांसफॉर्मेशन पहलों को भी आगे बढ़ाया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES