भारत-अमेरिका डील पर कन्फ्यूजन: मुलाकात पर मुलाकात पर क्यों नहीं बन रही बात?
US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील अब तक पूरी नहीं हो सकी है. फरवरी में ही फ्रेम वर्क तैयार हो गया था, लेकिन अब तक समझौता अंतिम दौर में नहीं पहुंच सका है.
US India Trade Deal: भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील अब भी अटकी हुई है. हर बात बस इतना अपडेट सामने आता है कि डील पूरी होने वाली है और बातचीत अंतिम दौर में है, लेकिन अब तक ये पूरी नहीं हो सकी है. इस डील को लेकर भारत और अमेरिका की ओर से अलग-अलग बयान आ रहे हैं.
कुछ हफ्ते पहले भारत के कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल कहते हैं कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सारी बातें तय हो चुकी है और ये जल्द पूरी होने वाली है. दूसरी ओर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जैमीसन ग्रीर कहते हैं कि दोनों देशों के बीच बातचीत आखिरी दौर में है, लेकिन अभी कई मुद्दों पर सहमति बननी बाकी है. डील पर दोनों देशों की ओर से अलग-अलग बयान कंफ्यूजन पैदा कर रहे हैं.
अमेरिका -भारत ट्रेड डील में देरी क्यों?
पीयूष गोयल और जैमीसन ग्रीर के बीच जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के बाद मुलाकात हुई. दोनों ने व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने पर सहमति जताई है. हालांकि ग्रीर के बयान से साफ दिखा कि अभी समझौते पर तुरंत मुहर लगने की उम्मीद नहीं है. दोनों देश डील में डेडलॉक को सुलझाने पर बातचीत कर रहे हैं. फरवरी से ही इस ट्रेड डील का फ्रेमवर्क तैयार किया जा रहा है, लेकिन ये ट्रेड समझौता पूरा नहीं हो पा रहा है.जैमीसन ग्रीर के मुताबिक इस डील को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही फोन पर बातचीत हो सकती है. इससे पहले भी दोनों देशों के प्रमुख के बीच 30 सितंबर को फोन पर चर्चा हुई थी.
फरवरी में ऐलान, लेकिन अब तर पूरा नहीं हुआ काम
अमेरिका और भारत ने फरवरी में ही दोनों देशों के बीच ट्रेड एग्रीमेंट के पहले चरण के लिए ट्रेड फ्रेमवर्क को फाइनल होने का ऐलान किया था. बाद में अमेरिका के टैरिफ स्ट्रक्चर में बदलाव के चलते कई दौर की बातचीत शुरू हो गई. कभी अमेरिकी अधिकारियों का समूह दिल्ली आ रहे हैं, तो कभी भारतीय दल अमेरिका पहुंच रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ की बदौलत इस डील को अपने पक्ष में करना चाहते हैं, जबकि भारत साफ कर चुका है कि वो किसानों, पशुपालकों और देश के लोगों के हितों को देखते हुए ही ये डील करेगा. भारत अपनी स्थिति को साफ कर चुका है. अब अमेरिका डील के मसौदे पर चर्चा कर बीच का रास्ता निकालने में जुटा है.
भारत-अमेरिका ट्रेड डील की 5 बड़ी वजह
- ट्रंप की दबाव वाली रणनीति
- टैरिफ स्ट्रक्चर
- सेक्शन 301 जांच
- रूस से तेल खरीद पर अमेरिका के 100% टैरिफ वाला बिल
- कृषि और औद्योगिक उत्पादों पर फंसा पेच