₹140 करोड़ का कनेक्शन या चीन का डर....क्यों अचानक अमेरिका और ट्रंप के लिए इतने खास हो गए एनवीडिया के सीईओ ?
क्या किसी कंपनी का सीईओ इतना जरूरी हो सकता है कि इसके इस्तीफे को रोकने के लिए खुद अमेरिका के राष्ट्रपति मैदान में उतर जाएं ? चीनी जासूस महिला के साथ अफेयर के बाद एनवीडिया के सीईओ की वापसी की असली वजह क्या है?
Nvidia Controversy: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी के CEO का अफेयर पूरे शेयर बाजार पर छाया हुआ है. चीनी महिला के साथ अफेयर के चलते जब Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग की कुर्सी गई, तो शेयर बाजार में तबाही मच गई, स्टॉक 46% तक क्रैश हो गए और मार्केट कैप 2.7 ट्रिलियन डॉलर तक घट गया है. एनवीडिया की तबाही ने अमेरिका के टेक और सेमीकंडक्टर में तहलका मचा दिया. एनवीडिया में जेनसेन हुआंग की वापसी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद मोर्चा संभाला और 11 दिन बाद ही हुआंग की वापसी हो गई.
एक कंपनी का CEO ट्रंप के लिए इतना जरूरी कैसे बन गया ?
चीनी महिला और कंपनी की दो महिला के साथ अफेयर विवाद के बीच खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने एनवीडिया सीईओ के लिए कंपनी ने वापसी का रास्ता तैयार किया. चीन की जासूसी वाले आरोपों को भी किनारा करते हुए जेनसेन हुआंग को क्लीनचिट दे दी. बाजार ने भी हुआंग की वापसी का जश्न मनाया और एनवीडिया के शेयर 31.5% तक उछल गए.
चीन का डर या कहानी कुछ और ...
अमेरिका में बड़ी कंपनियों जैसे मैकडॉनल्ड्स, बीपी और इंटेल के सीईओ को भी निजी विवाद के बाहर अपनी कुर्सी छोटी, लेकिन उनके बचाव में कोई आया, लेकिन जब बात एनवीडिया के सीईओ की आई, तो खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मैदान में उतर गए.
राष्ट्रपति ट्रंप पूरा विवाद में जेनसेन हुआंग के साथ दिखे. चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ अफेयर के बीच ट्रंप ने हमेशा एनवीडिया चीफ का साथ दिया. वापसी के लिए एनवीडिया बोर्ड को बनाया. एनबीसी के साथ इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने ये तक कहा कि अगर जेनसेन हुआंग की वापसी कंपनी में नहीं होती, तो चीन उन्हें अपने यहां नियुक्त कर सकता था.
हुआंग की वापसी से ट्रंप की बढ़ी दौलत
हुआंग सिर्फ व्हाइट हाउस के एआई एडवाइजर ही नहीं है, बल्कि ट्रंप के बॉलरूम प्रोजेक्ट के बड़े दानकर्ता हैं. फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स के साथ ट्रंप के फाइनेंशियल डेटा के हवाले से लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के पास 30 सितंबर तक एनवीडिया के 3,70,000 शेयर थे. अगर ये शेयर अभी भी ट्रंप के पास हैं, तो आज एनवीडिया के शेयर में आई तेजी की बदौलत ट्रंप को 140 करोड़ रुपये का फायदा हुआ होगा.
ट्रंप के लिए क्यों इतने खास है जेनसेन हुआंग ?
एनवीडिया के सीईओ के अफेयर जिस चीनी महिला के साथ था, उस एलिस हुआंग के तार चीन की खुफिया एजेंसी से जुड़े होने की आशंका जताई गई. आरोप लगा कि एलिस ने इस अफेयर का फायदा उठाकर एनवीडिया के एडवांस चिप्स को चीन तक पहुंचाया. इस आरोप के बावजूद ट्रंप हुआंग के बचाव में उतरे और कंपनी में उनकी वापसी करवाई. दरअसल जेनसेन हुआंग की ताकत ट्रंप और अमेरिका की कमजोरी बन चुकी है. अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पूरा बेस एनवीडिया पर टिका है. एनआई तकनीक में इस्तेमाल होने वाली चिप कंपनी एनवीडिया बनाती है.
अमेरिका के AI मिशन के लिए सबसे बड़े हथियार
वॉल स्ट्रीट ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि AI की दौड़ और चीन की प्रतिस्पर्धा में एनवीडिया अमेरिका का ब्रह्मास्त्र बन सकता है. ट्रंप AI को अमेरिका की ताकत बनाना चाहते हैं और जेनसेन हुआंग को उसका जरिया. चूंकि हुआंग AI इंडस्ट्री के सबसे अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति है, ऐसे में ट्रंप को इस बात का डर सता रहा था कि कहीं एनवीडिया के बाहर होने के बाद चीन उन्हें अपनी ओर ना खींच लें. चीनी कंपनियां जेनसेन हुआंग को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेंगी, जो अमेरिका के AI मिशन के लिए खतरा बन सकता है.
चीन से आगे निकलने की होड़
ओपन-वेट AI मॉडल में अमेरिका चीन पर बढ़त हासिल करना चाहता है. ट्रंप जानते हैं कि जेनसेन हुआंग ही अमेरिकी ओपन-वेट AI इकोसिस्टम को बढ़ाकर चीन के बढ़ते वर्चस्व को रोक सकते हैं. वहीं एनवीडिया की अमेरिकी बाजार में बड़ी हिस्सेदारी है. ऐसे में उसके शेयरों में उठापटक से अमेरिका का पूरा शेयर बाजार हिल जाता है. कुल मिलाकर एक व्यक्ति अमेरिकी की इकोनॉमी का बड़ा खिलाड़ी बन चुका है.