SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 900 अंक टूटा; निफ्टी 25600 के पास पहुंचा

भारतीय शेयर बाजार में पिछले दो दिन से तेजी का माहौल देखा जा रहा था. लेकिन हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को इसमें गिरावट देखी गई. दोनों प्रमुख सूचकांक इंट्रा डे के दौरान भारी गिरावट के साथ कारोबार करते देखे गए.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 27, 2026, 14:52 IST | Updated: Nov 27, 2026, 14:55 IST
Image Credit: (File Pic) सेंसेक्स 84,093 पर खुलने के बाद 83,411 के इंट्राडे लो तक चला गया.
Join

भारतीय शेयर बाजार में पिछले दो दिन से चली आ रही तेजी तीसरे दिन कायम नहीं रह सकी. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिला. सुबह से ही बाजार लाल निशान में खुला और दोपहर होते-होते भारी गिरावट देखी गई. निफ्टी 50 सुबह के समय 25,839 के लेवल पर कमजोर होकर खुला और दिन के निचले लेवल 25,620 तक फिसल गया. इसके अलावा 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 84,093 पर खुलने के बाद 83,411 के इंट्राडे लो तक चला गया. बैंकिंग शेयर में भी कमजोरी हावी रही और बैंक निफ्टी 63,161 के निचले लेवल को छू गया. दोपहर के समय बीएसई सेंसेक्स 900 अंक टूटकर 83,425 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 250 अंक गिरकर 25,638 अंक पर आ गया. आइए जानते हैं शेयर बाजार में गिरावट आने के कारण-

रुपये में गिरावट और विदेशी निवेशकों की सुस्ती

शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि बाजार गिरने का पहला बड़ा कारण भारतीय रुपये में आई कमजोरी रहा. शुक्रवार को रुपया गिरकर 92.65 के लेवल के करीब पहुंच गया. रुपये के कमजोर होने से विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के रिटर्न पर असर पड़ता है, इसलिए वे रुपये में सुाार का इंतजार करते हैं और खरीदारी रोक देते हैं. इसके अलावा अमेरिका में थैंक्सगिविंग की छुट्टियों के कारण लंबे वीकेंड से पहले ट्रेडर्स और विदेशी निवेशकों ने अपनी पोजीशन काटकर मुनाफावसूली की. इससे भी दलाल स्ट्रीट पर दबाव बढ़ गया.

लंदन को पछाड़कर दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंचा NSE! भारतीय शेयर बाजार ने रचा इतिहास

महंगाई और 85 डॉलर के पार क्रूड ऑयल

शेयर बाजार में दिखाई दे रही गिरावट का दूसरा कारण महंगाई को लेकर बढ़ रही चिंता है. अमेरिका के ताजा महंगाई आंकड़ों के बाद अब क्रूड ऑयल के दाम में उछाल ने आग में घी डालने का काम किया है. शुक्रवार को WTI क्रूड ऑयल के दाम 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार बुधवार और गुरुवार की खरीदारी के बाद मार्केट पहले से ही हाई लेवल पर था. ऐसे में महंगा क्रूड ऑयल कंपनियों के मार्जिन और नेट प्रॉफिट को कम कर सकता है. इससे आने वाली तिमाहियों के नतीजे कमजोर रहने की आशंका है.

ब्याज दर बढ़ा सकता है फेड

शेयर बाजार में गिरावट आने का तीसरा अहम कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरप्फ से ब्याज दर बढ़ाए जाने की आशंका है. महंगाई बढ़ने के डर से अमेरिकी फेड रिजर्व पर सख्त मौद्रिक नीति अपनाने और बाजार से लिक्विडिटी कम करने का प्रेशर बन सकता है. ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद से अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को सहारा मिल रहा है. इसके चलते निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर बॉन्ड मार्केट में लगा रहे हैं.

शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स 2000 और निफ्टी 550 अंक उछला; निवेशकों की झोली में आए 3 लाख करोड़

टैरिफ और ट्रेड डील में देरी का असर

शेयर बाजार में गिरावट इन तीन अहम कारण के अलावा भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील में हो रही देरी और अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता भी है. ट्रेड डील पर फिर से अनिश्चितता के बीच निवेशकों का मूड खराब हो रहा है. एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर का कहना है कि ग्लोबल डिमांड और ट्रेड को लेकर किसी तरह की स्पष्टता नहीं होने से आईटी जैसे एक्सपोर्ट से जुड़े सेक्टर दबाव में हैं. इसके साथ ही ऊंचे लेवल पर हैवीवेट बैंकिंग शेयर में मुनाफावसूली ने भी शेयर बाजार को नीचे की तरफ धकेला है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES