)
Gold Price Today 30 October: सोना सस्ता हो रहा है. चांदी की कीमत आधी से भी कम हो चुकी है. जो लोग सोने-चांदी के गहने बनवाना चाहते हैं, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है, लेकिन जिन्होंने गोल्ड-सिल्वर में निवेश किया था, उतने चेहरे उतरे हुए हैं. धनतेरस-दिवाली से पहले सोने में 20% से अधिक की गिरावट आ चुकी है. आज , 30 अक्टूबर को भी सोने के दाम धड़ाम हुए हैं. लोगों के मन में सवाल है कि क्या सोना अभी और सस्ता होगा या गोल्ड बाउंसबैक करेगा?
29 जनवरी 2026 को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1.79 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी. अक्टूबर का अंत आते आते ये घटकर करीब 1.40 लाख के आसपास पहुंच दया है. 9 महीनों में सोना 20% से अधिक गिर चुका है. चांदी की हालत और खराब है. जनवरी के आखिरी हफ्ते में 1 किलो चांदी का भाव 3.86 लाख रुपये था, आज चांदी 60% से अधिक गिरकर 1.83 लाख रुपये पर है.

इंटरनेशनल मार्केट में आज कॉमैक्स गोल्ड की कीमत में 41 डॉलर गिरकर 3989 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. MCX पर गोल्ड 969पये गिरकर 141627 रुपये पर पहुंच गया. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक आज सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह से रही है...

सोने की कीमत में गिरावट के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों के ऐलान का असर दिखा है. फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 3.50-4.00% पर स्थिर रखा है. ब्याज दर में गिरावट नहीं होने से भारतीय सोना खरीदारों को राहत मिली है. वहीं निवेशकों को सोने के बजाए बॉन्ड में बेहतर रिटर्न मिल रहा है, जिसकी वजह से वो गोल्ड से निवेश निकालकर बॉन्ड में लगा रहे हैं. सोने की कीमत में इससे गिरावट आई है. जिससे आने वाले कुछ हफ्तों में सोने की कीमत एक दायरे में रह सकती है.
सोने दिसंबर में यूटर्न ले सकता है. दिसंबर में फेडरल रिजर्व की बैठक होगी. दिसंबर में होने वाली फेडरल की मीटिंग में ब्याज दर में राहत की उम्मीद बन सकती है. अगर खाड़ी युद्ध खत्म हो जाता है, तेल संकट में राहत मिल जाती है, तो फेडरल रिजर्व ब्याज दर घटा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो सोने में फिर से निवेश लौटेगा. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने जून 2026 में एक रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि साल के आखिरी तक सोना 6000 डॉलर प्रति औंस और साल 2027 तक 6300 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच सकता है. इस भारतीय करेंसी में बदले, तो सोना 2.13 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर की चाल में बदलाव सोने के दाम को बढ़ा सकती है.