App

इस शख्स ने सिर्फ ₹2 में खरीदा था SpiceJet, कर्ज और केस के 'टर्बुलेंस' में फंसकर कंगाल हुई एयरलाइन...पूरी कहानी

कभी भारत की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइंस स्पाइसजेट आज संकट से जूझ रही है. एयरलाइन की फ्लाइटें रद्द हो रही है. बकाया नहीं चुकाने के चलते एयरपोर्ट पर टेकऑफ-लैंडिंग की इजाजत नहीं मिल रही है.

इस शख्स ने सिर्फ ₹2 में खरीदा था SpiceJet, कर्ज और केस के 'टर्बुलेंस' में फंसकर कंगाल हुई एयरलाइन...पूरी कहानी
Image Credit: speicejet owner

SpiceJet Airlines: लो-कॉस्ट बजट एयरलाइंस स्पाइसजेट ( SpiceJet) मुश्किल में है. भारी कर्ज और बकाए के बोझ से कंपनी दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई है. जिस एयरलाइन के बेड़े में 100 से ज्यादा फ्लाइटें हुआ करती थी, आज वो सिर्फ 13 विमानों के साथ उड़ान भर रहा है. 

DGCA ने स्पाइसजेट को नोटिस थमाकर फ्लाइटों में देरी, उड़ानों के रद्द होने पर जवाब मांगा है. 4200 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज के बोझ चले दबी स्पाइसजेट 36 करोड़ रुपये तक का इंतजाम नहीं कर पा रही है, जिसके चलते  दुबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की चेक-इन सुविधा बंद कर दी गई है.  आज बात उसी स्पाइसजेट की, जो कभी आसमान का राजा हुआ करता था. भारत के एविएशन सेक्टर में तीसरे नंबर पर था, आज वो बंद होने के कगार पर पहुंत चुका है.  

कैसे हुई स्पाइसजेट की शुरुआत

कई बार नाम बदलने के बाद साल 2005 में स्पाइसजेट नाम मिला, लेकिन इसकी नींव 1984 से ही जुड़ी है.  एसके मोदी ने प्राइवेट एयर टैक्सी सर्विस की शुरुआत की. साल 1993 में उसका नाम बदलकर एमजी एक्सप्रेस रख दिया. साल 1994 में एक बार फिर से नाम बदलकर ModiLuf कर दिया गया.

कंपनी ने जर्मनी की कंपनी लुफ्थांसा के साथ पार्टनरशिप की. जिसके तहत कंपनी ने एयरलाइन के पायलट उपलब्ध कराएं और ट्रेनिंग दी. हालांकि ये  साझेदारी ज्यादा दिन तक चल नहीं सकी और डील टूटने पर साल 1996 में ModiLuft को अपना परिचालन बंद करना पड़ा. करीब 10 साल बाद बिजनेसमैन अजय सिंह ने ModiLuft को खरीद लिया.  साल 2005 में इसका नाम बदलकर स्पाइसजेट कर दिया गया.  

दिल्ली से मुंबई के बीच पहली उड़ान

एयरलाइंन से 24 मई 2005 में दिल्ली से मुंबई के बीच पहली उड़ान भरी. अजय सिंह का मकसद स्पाइसजेट को सस्ते किराए पर लोगों को हवाई सफर करवाना था. वहीं एयर इंडिया और इंडिगो जैसी कंपनियों के बीच लो-कॉस्ट एयरलाइन के तौर पर यात्रियों के बीच अपनी पहचान बनाना था. उन्होंने ऐसा कर भी दिया. साल 2008 में  स्पाइसजेट देश की तीसरी सबसे बड़ी एविएशन कंपनी बन गई.  

कलानिधी मारन की इंट्री और स्पाइसजेट के बुरे दिन की शुरुआत 

मीडिया इंस्ट्रीज सन टीवी के मालिक कलानिधि मारन ने जून 2010 में  स्पाइसजेट की 37.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली. साल 2010 में 750 करोड़ रुपये में ये सौदा हुआ. बाद में मारन ने हिस्सेदारी को बढ़ाकर 58.46 फीसदी पर पहुंचा लिया, लेकिन वो स्पाइसजेट को संभाल नहीं पाए. कंपनी का घाटा बढ़ता चला गया. साल 2014 में सप्लाइजेट का लॉस 1000 करोड़ रुपये  और कर्ज 1240 करोड़ रुपये पर पहुंच चुकी थी. फ्यूल कंपनियों ने स्पाइसजेट के विमानों में ईंधन भरने से इनकार कर दिया था. फ्लाइटें ग्राउंडेंड हो गईं थी. कंपनी दिवालिया होने के कगार पर पहुंच चुकी थी. मारन परिवार किसी भी कीमत पर स्पाइसजेट में अपनी हिस्सेदारी बेचकर निकलना चाहता था. यहां से फिर अजय सिंह की रिएंट्री हुई.  

सिर्फ 2 रुपये में किया अधिग्रहण

जनवरी 2015 में मारन फैमिली ने अपनी पूरी हिस्सेदारी अजय सिंह को बेच दी.ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक  स्पाइसजेट के 58.46 फीसदी शेयर अजय सिंह ने 2015 में महज 2 रुपये में खरीदे थे. ऐसा पहली बार हुआ था, जब किसी लिस्टेड कंपनी को 5 रुपये से भी कम में खरीदा गया. हालांकि, अजय सिंह, स्पाइसजेट या फिर मारन ने इस ट्रांजैक्शन के बारे में खुलासा नहीं किया.  

कर्ज में डूबती चली गई कंपनी  

स्पाइसजेट पर कर्ज और घाटे का बोझ बढ़ता चला गया. साल 2012 में ग्लोबल क्रूड प्राइसेस के चलते स्पाइसजेट को 39 करोड़ रुपये का घाटा हुआ. क्रूड की कीमत 77 डॉलर पर पहुंच चुकी थी.  मौजूदा हालात भी कुछ ऐसे ही बने हैं. ग्लोबल ऑयल प्राइस के बढ़ने से विमान कंपनियों के लिए ATF की कॉस्टिंग बढ़ रही है. एयरलाइंस के ऑपरेशनल कॉस्ट में सबसे बड़ी हिस्सेदारी इसी की होती है.  बढ़ते लागत और कर्ज ने स्पाइसजेट को बुरी तरह से तोड़ दिया है.  

कर्ज के साथ-साथ केस का दौर 

 एयरलाइन  स्टाफ को सैलरी तक नहीं दे पा रही है. एयरपोर्ट के बकाए तक के पैसे नहीं जुटा पा रही है. इन सब फैक्टर्स ने स्पाइसजेट की हालत खस्ताहाल कर दी है.  कर्ज के साथ-साथ केस ने भी कंपनी को कंगाली के रास्ते पर पहुंचा दिया.  कलानिधि मारन की कंपनी काल एयरवेज और स्पाइसजेट के बीच साल 2015 से ही अधिग्रहण और फंड ट्रांजैक्शन को लेकर कानूनी विवाद शुरू हो गया.  आज तक इस विवाद का निपटारा नहीं हुआ है.   

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More