दिवाली के लिए 1 घंटे के लिए खुलेगा शेयर बाजार, मुहूर्त ट्रेडिंग में मिलेगा पैसा कमाने का मौका, 10 नवंबर को बाजार बंद
दिवाली के दिन रविवार की छुट्टी के बावजूद शेयर बाजार में ट्रेडिंग का मौका मिलेगा. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों एक घंटे के लिए खुलेंगे. हालांकि मंगलवार को बाजार फिर से बंद रहने वाला हैय
Diwali Muhurat Trading: रविवार की छुट्टी के दिन आज शेयर बाजार खुलेगा. सिर्फ 1 घंटे के लिए आपको शेयर खरीदने-बेचने का मौका मिलेगा. एक घंटे की मुहूर्त ट्रेडिंग में आप शेयर खरीद सकेंगे. भारतीय शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग दिवाली की शाम लक्ष्मी पूजन के दौरान होती थी, लेकिन अब इसकी टाइमिंग में थोड़ा बदलाव किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग, कारोबारी और निवेशक शामिल हो सके.
क्या है आज Diwali Muhurat Trading की टाइमिंग
इस साल पारंपरिक मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर को ही होगी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की ओर से सर्कुलर्स जारी कर दिया गया है, जिसके के अनुसार आज, 8 नवंबर को शेयर बाजार सिर्फ 1 घंटे के लिए ही खुलेगा. दोपहर 2:20 बजे से लेकर 3:30 बजे तक मुहूर्त ट्रेडिंग चलेगा.
आप कितने से कितने बजे तक कर पाएंगे शेयरों की खरीद-बिक्री
आज मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान दोपहर 1:50 बजे से 2:05 बजे तक संस्थागत और बड़े निवेशकों को ब्लॉक डील का मौका मिलेगा.
- 2:05 से 2:10 बजे तक निवेशक लिमिट और मार्केट में ऑर्डर बुक करवा सकेंगे.
- 2:10 से 2:15 तक केवल लिमिट ऑर्डर ही मिल जाएंगे.
- 2:15 से 2:17 तक ऑर्डर्स की मैचिंग होगी.
- 2:17 से 2:20 तक बफर पीरियड रहेगा.
- 2:20 बजे से 3.30 बजे तक आप शेयरों की ट्रेडिंग कर पाएंगे.
- क्लोजिंग सेशन 03:30 बजे से दोपहर 03:50 बजे तक चलेगा.
- पोस्ट-क्लोज सेशन 03:50 बजे से शाम 04:00 बजे तक रहेगा.
10 नवंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार
दिवाली के दिन शेयर बाजार सिर्फ 1 घंटे के लिए खुलेगा, जबकि अगले दिन बाजार खुलेगा. मुहूर्त ट्रेडिंग के बाद अगले दिन सोमवार को बाजार में आम दिनों की तरह ट्रेडिंग होगी, लेकिन मंगलवार 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा के चलते BSE और NSE में कारोबार नहीं होगा. यानी बाजार में पैसा लगाने का अगला मौका आपको बुधवार को मिलेगा. भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को बढ़त के साथ क्लोजिंग की.