SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमेरिकी बाजार में सन्नाटा, दिवाली पर भारतीय शेयर बाजार में धूम धड़ाका, 8 महीने बाद सेंसेक्स 80,000 पार...क्या है तेजी का सीक्रेट

Share Market: बीते 7 दिनों में भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौर बरकरार है. सेंसेक्स और निफ्टी ने 8 महीनों के बाद 80,000 के अंक को टच किया है. जबकि अमेरिका बाजार में आई तबाही ने 3 ट्रिलियन डॉलर खाक कर दिए. अमेरिकी बाजार में 18 महीने की सबसे बड़ी गिरावट देखी जा रही है.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 06, 2026, 12:14 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 01:56 PM IST
Image Credit: share market (AI IMAGE)
Join

US Vs Indian Share Market: अमेरिकी शेयर बाजार में तबाही ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है.  न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में ओपनिंग के साथ ही गिरावट का तूफान मच गया. जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गिरावट का ग्राफ और नीचे गिरता चला गया.   नैस्डैक 1421 प्वाइंट तक क्रैश हुआ, डाउ जोन्स में 1833 अंकों की गिरावट और S&P 500 इंडेक्स -334.89 प्वाइंट गिरकर अमेरिकी बाजार से 2.5 ट्रिलियन डॉलर लूट लिए.  जहां अमेरिका और एशियाई बाजार गिर रहे हैं, वहीं भारतीय बाजार में बीते 7 दिनों से तेजी बनी हुई है. 

अमेरिकी बाजार में तबाही की वजह

अमेरिकी बाजार का मार्केट वैल्यू एक दिन में 2.5 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 236 लाख करोड़ रुपये से अधिक गिर गया. अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की हार का बाजार पर असर दिखा है. हालांकि सबसे बड़ा असर AI कंपनियों के शेयर में आई भारी गिरावट का असर है.  

दरअसल  मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत से निवेशकों को इस बात का डर सता रहा है कि अमेरिका में राजनीतिक बदलाव से नीतियों में सख्ती आएगी. खासकर AI इंडस्ट्री की तेजी पर ब्रेक लग सकता है, नियमों को सख्त किया जा सकता है. इस तरह से निवेशकों के बीच AI शेयरों से बाहर निकलने की होड़ मच गई.  

अमेरिकी बाजार में हावी बिकवाली में दुनिया की चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के शेयरों में 9 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई, फिलाडेल्फिया सेमीकंडक्टर इंडेक्स (SOX) 12 फीसदी टूट गया. इंटेल, एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेज (AMD) जैसी बड़ी कंपनियां बुरी तरह से टूट गई.  

अमेरिकी बाजार का डर एशियाई बाजारों तक पहुंचा

सिर्फ अमेरिकी बाजार ही नहीं टूटे. इस गिरावट का असर एशियाई बाजार तक पहुंचा. शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली हावी रही. जापान का निक्केई 6% तक फिसला, तो दक्षिण कोरिया का कोस्पी 8% से ज्यादा टूट गया.

बमबम रहा भारत का शेयर बाजार

जहां अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है, वहीं भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने बीते दो दिनों में जबरदस्त तेजी दिखाई है.  शुक्रवार , 6 नवंबर को सेंसेक्स ने 8 महीने बाद 80,000 के आंकड़े को पार किया है.  सेंसेक्स 700 अंक की तेजी के साथ 80,000 पर पहुंच गया. हालांकि, बाद में थोड़ी गिरावट आई. वहीं, निफ्टी 150 अंक की बढ़त के साथ 24,700 के स्तर पर पहुंच गया. बीते 7 दिनों से शेयर बाजार में तेजी बरकरार है. सेंसेक्स 8 फीसदी से अधिक उछल गया है.  बाज


भारतीय बाजार में तेजी के पीछे कौन-से फैक्टर्स  


जहां अमेरिका, जापान, साउथ कोरिया के बाजार में तबाही है, निवेशकों के लाखों करोड़ों रुपये डूब रहे हैं, भारतीय बाजार बाउंस बैक कर रहा है. इस तेजी में बड़ा रोल विदेशी निवेशकों का है, जिन्होंने वापसी की है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES