SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जनवरी 2027 तक फ्री UPI! 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर मिल सकता है तोहफा

UPI Charge: क्या सरकार UPI पेमेंट पर लगने वाले MDR चार्ज पर यूटर्न ले रही है?  सरकार ने UPI पर लगने वाले MDR चार्ज को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है. 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज की तारीख में बदलाव को लेकर खबरें आ रही हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक UPI पर लगने वाले चार्ज में देरी की उम्मीद है. 15 अक्टूबर के बजाए इसे जनवरी 2027 से लागू करने पर विचार किया जा रहा है.  

Written By Bavita Jha
Published: Oct 08, 2026, 01:32 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 01:39 PM IST
Join

UPI Charge: क्या सरकार UPI पेमेंट पर लगने वाले MDR चार्ज पर यूटर्न ले रही है?  सरकार ने UPI पर लगने वाले MDR चार्ज को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है. 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज की तारीख में बदलाव को लेकर खबरें आ रही हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक UPI पर लगने वाले चार्ज में देरी की उम्मीद है. 15 अक्टूबर के बजाए इसे जनवरी 2027 से लागू करने पर विचार किया जा रहा है.  

UPI पर MDR पर हो सकता है बड़ा फैसला

यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर चार्ज लागू करने की तारीख आगे बढ़ाने पर विचार हो रहा है. इसे15 अक्टूबर की बजाय जनवरी 2027 से लागू करने पर चर्चा है. हालांकि इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. यूपीआईपर 0.4 फीसदी लगने वाली फीस की तारीख बढ़ाने पर फैसला हो सकता है, लेकिन इसका ऐलान अभी बाकी है.

फेस्टिव सीजन में मिल सकती है राहत

दशहरा, दिवाली जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए डेडलाइन बढ़ाया जा सकता है, जिसका फायदा डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने वाले दुकानदारों और कारोबारियों को मिल सकता है. कारोबारी इस MDR चार्ज का विरोध कर रहे हैं. ऐसे में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि वो ग्राहकों से UPI पेमेंट अस्वीकार कर सकते हैं. फेस्टिव सीजन में डिजिटल पेमेंट में कोई परेशानी ना हो, इसके लिए हो सकता है कि सरकार डेडलाइन बढ़ाने का ऐलान कर दे.

अगर डेडलाइन बढ़ी, तो किसी होगा फायदा  

दरअसल  7 अक्टूबर को NPCI की अगुवाई में UPI स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों की मीटिंग हुई थी, जिसमें फेस्टिव सीजन को देखते हुए MDR चार्ज लगाने करने की तारीख बढ़ाने पर विचार किया गया. अगर इस विचार पर सरकार ने मुहर लगा दी, तो ग्राहकों और दुकानदार दोनों को फायदा होगा.  फेस्टिव सीजन में शॉपिंग के दौरान दुकानदार पेमेंट स्वीकार करने में आनाकानी नहीं कर पाएंगे. दुकानदार उसने MDR चार्ज के नाम पर अलग से वसूली नहीं कर सकेंगे, छूट और कीमत बढ़ोतरी से राहत मिलेगी.  यहां ये बात भी समझना जरूरी है कि यूपीआई पर एमडीआर चार्ज टालने नहीं, बल्कि सिर्फ उसकी डेडलाइन बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है.  

बता दें कि सरकार ने 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर 0.4% MDR चार्ज लगाने का फैसला किया है. ये नियम 15 अक्टूबर से लागू होना है, लेकिन देशभर में व्यापारी, कारोबारी इसका विरोध कर रहे हैं. सरकार के नियम के मुताबिक यूपीआई पेमेंट पर लगने वाले इस चार्ज का ग्राहकों पर कोई असर नहीं होगा, बल्कि कंपनियों, कारोबारियों को ये चार्ज देना होगा.  हालांकि कारोबारी अपनी जेब से ये चार्ज देने के बजाए उसका भार कहीं न कहीं ग्राहकों पर डाल सकते हैं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES