भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिज़नेस
  • /₹1.55 लाख करोड़ डूबे! टॉप 10 कंपनियों में HDFC बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान, जानें किसका कितना घटा मार्केट कैप?

₹1.55 लाख करोड़ डूबे! टॉप 10 कंपनियों में HDFC बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान, जानें किसका कितना घटा मार्केट कैप?

शेयर बाजार में भारी बिकवाली के चलते देश की टॉप 10 सबसे वैल्युएबल कंपनियों में से आठ का मार्केट कैप पिछले सप्ताह ₹1.55 लाख करोड़ घट गया. इसमें HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है.

Written ByGaurav Singh
Published: Oct 25, 2026, 05:55 PM IST|Updated: Oct 25, 2026, 06:02 PM IST
joinshare
₹1.55 लाख करोड़ डूबे! टॉप 10 कंपनियों में HDFC बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान, जानें किसका कितना घटा मार्केट कैप?
Image Credit: HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ./ AI

About the Author

    Gaurav Singh

    Gaurav Singh

    जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

    ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

    2

    नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

    3

    मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    4

    JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

    5

    कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Market Recap: पिछले सप्ताह भारत की 10 सबसे वैल्युएबल लिस्टेड कंपनियों में से आठ का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.55 लाख करोड़ रुपए घट गया है. इसकी वजह शेयर बाजार में बड़े स्तर पर बिकवाली होना था. इस दौरान HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैपिटलाइजेशन में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई.

    छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सेशन वाले सप्ताह के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांकों पर भारी दबाव देखने को मिला. सेंसेक्स 1,605.44 अंक यानी 2.15 प्रतिशत गिर गया, जबकि निफ्टी में 546.15 अंक यानी 2.36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

    BSE की कंपनियों का मार्केट कैप ₹20.79 लाख करोड़ घटा

    व्यापक बाजार में कमजोरी का असर दिखाते हुए बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन चार कारोबारी सत्रों में 20.79 लाख करोड़ रुपए घट गया. यह 16 अक्टूबर के 472.62 लाख करोड़ रुपए से गिरकर 451.83 लाख करोड़ रुपए पर आ गया.

    टॉप 10 सबसे वैल्युएबल लिस्टेड कंपनियों में से आठ के मार्केट कैपिटलाइजेशन में कुल 1,55,671.9 करोड़ रुपए की गिरावट आई. इसके विपरीत, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ऐसी दो कंपनियां रहीं, जिनके मार्केट कैपिटलाइजेशन में सप्ताह के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई.

    ये भी पढ़ें : Market Outlook: शेयर बाजार में इस हफ्ते क्या रहेगा रुख? फेड के फैसले, तिमाही नतीजों और कच्चे तेल पर रहेगी नजर

    HDFC बैंक के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा गिरावट

    एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैपिटलाइजेशन  में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई. इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 55,506.95 करोड़ रुपए घटकर 10.67 लाख करोड़ रुपए रह गया. सप्ताह के दौरान बैंक के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट आई. बजाज फाइनेंस मार्केट कैपिटलाइजेशन  में गिरावट के मामले में दूसरे स्थान पर रहा. कंपनी का मूल्यांकन 34,180.51 करोड़ रुपए घटकर 5.77 लाख करोड़ रुपए रह गया.

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैपिटलाइजेशन  में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 27,065.08 करोड़ रुपए घटकर 16.10 लाख करोड़ रुपए रह गया. वहीं, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 21,062.24 करोड़ रुपए घटकर 4.81 लाख करोड़ रुपये पर आ गया.

    ये भी पढ़ें : बिना रिस्क FD पर 8.35% का इंटरेस्ट, कौन-सा बैंक दे रहा है फिक्स्ड डिपॉजिट पर बंपर रिटर्न ?

    दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल का मार्केट कैपिटलाइजेशन  9,360.75 करोड़ रुपए घटकर 11.79 लाख करोड़ रुपए रह गया, जबकि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 4,338.46 करोड़ रुपए घटकर 8.83 लाख करोड़ रुपए पर आ गया. इसी तरह, इन्फोसिस का मार्केट कैपिटलाइजेशन  2,881.38 करोड़ रुपए घटकर 4.69 लाख करोड़ रुपए रह गया, जबकि आईसीआईसीआई बैंक के वैल्यूएशन में 1,276.53 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 10.02 लाख करोड़ रुपए पर आ गया.

    TCS और L&T ने दर्ज की बढ़त

    वहीं, बढ़त दर्ज करने वाली कंपनियों में टीसीएस का मार्केट कैपिटलाइजेशन  23,517.56 करोड़ रुपए बढ़कर 9.15 लाख करोड़ रुपए हो गया. इंजीनियरिंग और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एलएंडटी ने भी नकारात्मक रुझान के विपरीत प्रदर्शन किया. इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,788.66 करोड़ रुपए बढ़कर 5.02 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया.

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Share Market