SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बोर्ड मीटिंग से पहले टाटा संस का बड़ा गेम प्लान, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में क्यों फाइल की केविएट?

टाटा संस की 30 नवंबर को होने जा रही बोर्ड मीटिंग से पहले टाटा संस ने बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में केविएट फाइल की है। इसके जरिये कंपनी यह तय करना चाहती है कि यदि टाटा ट्रस्ट्स इस आदेश को चुनौती देते हैं, तो बिना टाटा संस की बात सुने कोई भी फैसला न हो.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 29, 2026, 11:10 IST | Updated: Nov 29, 2026, 11:13 IST
Image Credit: (File Pic) टाटा संस की 30 नवंबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
Join

टाटा ग्रुप से आ रही बड़ी खबरों के बीच कारोबारी जगत में हचलच मची हुई है. लोग यही सोच रहे हैं कि देश के सबसे बड़े कारोबारी घराने में आखिर चल क्या रहा है? टाटा संस की 30 नवंबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग से पहले मामला अदालत में पहुंच गया. टाटा ट्रस्ट्स की तरफ से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने बोर्ड मीटिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद टाटा संस ने बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों जगह केविएट फाइल कर दी है. दरअसल, टाटा संस ने यह केविएट 27 नवंबर के अंतरिम आदेश के बाद फाइल की है. टाटा ट्रस्ट्स की तरफ से दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने 30 नवंबर को होने वाली कंपनी की बोर्ड मीटिंग को आगे बढ़ाने की इजाजत दी थी. हालांकि, इस इजाजत के साथ एक शर्त भी जुड़ी है.

हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार 30 नवंबर की बोर्ड मीटिंग में जो भी फैसले लिये जाएंगे. वे इस पूरे मुकदमे के अंतिम फैसले के तहत रहेंगे. यानी जब तक केस का फाइनल फैसला नहीं आ जाता तब तक इन फैसलों की स्थिति अंतिम नहीं मानी जाएगी. इसी सिलसिले में टाटा संस ने बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में केविएट फाइल की है. 27 नवंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने जो अंतरिम आदेश दिया, उसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. इसके बाद यह कयास लगाया गया कि शायद टाटा ट्रस्ट्स इस आदेश को डिविजन बेंच के सामने चुनौती देंगे या सीधे सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे. कॉरपोरेट गलियारों में इसकी काफी चर्चा हो रही थी कि आगे क्या कदम उठाया जाएगा. लेकिन सूत्रों का कहना है कि फिलहाल टाटा ट्रस्ट्स की तरफ से इस आदेश को चुनौती देने का का मूड नहीं है.

टाटा ट्रस्ट्स को क्यों लग रहा कि वे सुरक्षित हैं?

सवाल यह है कि यदि आदेश में बोर्ड मीटिंग को मंजूरी दे दी गई तो फिर टाटा ट्रस्ट्स अपील करने को लेकर क्यों उत्साहित नहीं दिख रही. इसका बड़ा कारण कोर्ट के आदेश में छिपा है. सूत्रों के अनुसार ट्रस्ट्स को लगता है कि यह अंतरिम आदेश उन्हें एक तरह की सुरक्षा देता है. ऐसा इसलिए क्योंकि मीटिंग में लिया जाने वाला कोई भी फैसला अंतिम नहीं होगा और वे कोर्ट के फाइनल रूलिंग के तहत रहेंगे. जब तक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती और अंतिम फैसला नहीं आ जाता तब तक इन फैसलों पर कोर्ट की नजर और शर्त बनी रहेगी. इस कारण ट्रस्ट्स को तुरंत किसी बड़ी अपील की जरूरत महसूस नहीं हो रही.

टाटा के बाद TVS घराना भी अदालत की दहलीज पर, लक्ष्मी वेणु की क्या है मांग; क्यों मचा है घमासान?

अब भी खुले हुए हैं कानूनी विकल्प?

टाटा ट्रस्ट्स की तरफ से अपील करने की जल्दबाजी भले ही न दिख रही हो, लेकिन कानूनी तौर पर उनके रास्ते बंद नहीं हुए. ट्रस्ट्स के पास अभी भी यह विकल्प मौजूद है कि वे चाहें तो इस अंतरिम आदेश को चुनौती दे सकते हैं. ऐसे में टाटा संस ने पहले ही तैयारी कर ली है ताकि अचानक कोई कदम उठाए जाने पर भी कंपनी का पक्ष मजबूती से रखा जा सके.

बोर्ड मीटिंग से पहले टाटा ग्रुप में बवाल! टाटा ट्रस्ट्स ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; मांगा 65 करोड़ का मुआवजा

बोर्ड मीटिंग पर क्यों टिकी नजरें

किसी भी बड़ी कंपनी की बोर्ड मीटिंग हमेशा अहम होती है क्योंकि उसमें कई तरह के नीतिगत और रणनीतिक फैसलों पर चर्चा होती है. इस पूरे मामले में 30 नवंबर की मीटिंग इसलिए भी खास है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रही जब कानूनी प्रक्रिया चल रही है. कोर्ट ने मीटिंग पर रोक लगाने की बजाय उसे आगे बढ़ाने की अनुमति दी है. साथ ही यह भी साफ कर दिया कि इसके नतीजे मुकदमे के अंतिम फैसले पर निर्भर करेंगे. सीधा मतलब यह हुआ कि मीटिंग में भी भी डिसीजन होगा, उसका भविष्य कोर्ट के फैसले से तय होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES