SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अगले हफ्ते शेयर बाजार में दिखेगा बड़ा एक्शन! RBI MPC से GDP और PMI तक, इन 4 फैक्टर्स पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार की दिशा अगले हफ्ते GDP आंकड़ों, PMI डेटा, RBI की मौद्रिक नीति और विदेशी निवेशकों (FII) के रुख से तय होगी. इनका असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ सकता है.

Written By Gaurav Singh
Published: Nov 29, 2026, 15:50 IST | Updated: Nov 29, 2026, 15:59 IST
Image Credit: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति कमेटी (आरबीआई-एमपीसी) की बैठक 2 दिसंबर से 4 दिसंबर के बीच होगी। AI
Join

Indian Share Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. इस दौरान आईबीआई एमपीसी, पीएमआई और एफआईआई के इनफ्लो से बाजार की चाल निर्धारित होगी. नवंबर में भारतीय शेयरों में 11% से ज्यादा की उछाल आई है. कई महीनों तक कमजोर प्रदर्शन करने के बाद यह दुनिया भर के प्रमुख इक्विटी सूचकांकों में सबसे बड़ी तेजी है.

जीडीपी के आंकड़े 30 नवंबर को जारी किए जाएंगे

भारत सरकार की ओर से 30 नवंबर को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी किए जाएंगे. इनका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ सकता है. वहीं, एक दिसंबर को पीएमआई का डेटा भी जारी किया जाएगा.

2 दिसंबर से 4 दिसंबर के बीच होगी RBI MPC

इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति कमेटी (आरबीआई-एमपीसी) की बैठक 2 दिसंबर से 4 दिसंबर के बीच होगी. आखिरी दिन इसके फैसलों का ऐलान गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से किया जाएगा.

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का इनफ्लो भी बाजार के लिए अहम होगा. नवंबर में विदेशी निवेशक शुद्ध खरीदार रहे हैं और 1-27 नवंबर तक के सत्र तक एफआईआई ने इक्विटी में करीब 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है.

ये भी पढ़ें : महंगाई का डबल अटैक! प्याज 116% और लहसुन 61% महंगा, दूध-पनीर से लेकर तेल तक बढ़े दाम; जानें किस चीज पर कितनी महंगाई

भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता उतार-चढ़ाव वाला रहा. इस दौरान सेंसेक्स 580.45 अंक या 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,339.26 और निफ्टी 193.40 अंक या 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साछ 25,607.20 पर बंद हुआ.

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 184.70 अंक या 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,846.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 37.70 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,481.30 पर था.

सूचकांकों में निफ्टी आईटी 4.58 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 3.26 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 2.14 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 2.07 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 1.65 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 1.39 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ.

दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया -4.62 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक -3.94 प्रतिशत, निफ्टी मेटल -3.20 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज -2.38 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक -2.34 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो -2.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ.

(IANS के इनपुट के साथ)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES