SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

त्योहारी सीजन में झटका: एक नवंबर से बदले दाम, दिवाली से पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा; जानिए आपकी रसोई गैस सस्ती हुई या महंगी?

दीपावली से पहले कमर्शियल LPG सिलिंडर कीमतों में इजाफा हुआ है. त्योहारी सीजन पर हुई इस बढ़ोतरी को काफी अहम माना जा रहा है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी की गई है. आइए जानतेल हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में कीमतें बढ़ने के बाद नए दाम.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 01, 2026, 07:44 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 09:34 AM IST
Image Credit: (ब्रेकिंग न्यूज़)
Join

दीपावली से पहले सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडर कीमतों में इजाफा किया है. 1 नवंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. अब देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 10 रुपये महंगा हो चुका है, अब इसका नया दाम 2,820 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, वहां नया दाम 2,774.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. 

आपको बताते चलें कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1 अक्टूबर को भी बढ़े थे. हालांकि तब दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा हुआ था. जबकि, घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी.

कहां पड़ सकता है असर?

  1. कोलकाता में ₹10 महंगा होकर ₹2,964 का हुआ एक सिलेंडर.
  2. चेन्नई में ₹11.50 महंगा होकर, ₹2,994.50 का हुआ एक सिलेंडर.

इस हल्के झटके के बाद होटल इंडस्ट्री, रेस्टोरेंट, ढाबों और कैटरिंग कारोबार पर असर संभव है. वहां कुछ चीजों के दामों में इजाफा हो सकता है. खासकर दीपावली के दौरान मिठाइयों और खाने-पीने की चीजों की मांग भी अधिक रहती है. ऐसे में कारोबारी बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों से वसूल सकते हैं.

आपकी रसोई गैस महंगी हुई कि सस्ती?

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के आंकड़ों के मुताबिक, चार प्रमुख महानगरों समेत देशभर में कमर्शियल गैस के सिलेंडरों की कीमतें बढ़ाई गई हैं. शहर के हिसाब से बढ़ोतरी अलग-अलग रही है. हालांकि पेट्रोलियम कंपनियों के इस ताजा फैसले से आपको जरा सा भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि घरेलू एलपीजी रसोई गैस के करोड़ों एलपीजी उपभोक्ताओं को त्योहारी सीजन में बड़ी राहत दी है. त्योहार के पहले 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी घरों में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर का दाम पहले की तरह स्थिर बना हुआ है.

तेल-गैस की कीमतों में इजाफे का प्रमुख कारण

कुछ शहरों में कमर्शियल एलपीजी की कीमत 3100 रुपये के पार हो गई है. एलपीजी की कीमतों में इजाफे की वजह इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों को माना जाता है. 

मौजूदा समय में तेल-गैस के दाम खाड़ी देशों के मौजूदा हालातों के कारण बढ़े हैं. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है. जिससे भारत समेत कई देशों में एलपीजी जैसे पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की सप्लाई में भारी कमी आई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES