SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भारत से अमेरिका को दिक्कत क्या है, 25% टैरिफ लगाकर ट्रंप क्या हासिल करना चाहते हैं , फिर फंसेगी ट्रेड डील ? सबकुछ समझिए

US Tariff on India: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर टैरिफ लगाकर क्या साबित करना चाहते हैं? क्या इस टैरिफ के बाद भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील फिर से फंस सकती है.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 26, 2026, 17:45 IST | Updated: Nov 26, 2026, 18:51 IST
Image Credit: US INDIA TARIFF
Join

Donald Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी जब अमेरिका के मिड टर्म चुनाव में हारे, तो लगा कि शायद अब वो टैरिफ का हंटर नहीं चलाएंगे, लेकिन ट्रंप तो ट्रंप हैं. एक तरफ अमेरिका के महंगाई के आंकड़े जारी हुए और दूसरी ओर ट्रंप ने भारत, चीन समेत 14 देशों पर फिर से भारी टैरिफ का बम फोड़ दिया . हालांकि, ये  फिलहाल प्रस्तावित है, जिसे फरवरी या मार्च 2027 में अंतिम रूप दिया जा सकता है.ट्रंप के इस ऐलान से भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील एक बार फिर संकट में फंसता दिख रहा है. वहीं लोगों के मन में ये सवाल भी है कि क्या भारत भी बदले में अमेरिका पर टैरिफ नहीं लगा सकता? अगर ये टैरिफ लगा, तो भारत के ट्रेड और अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा?  

भारत पर अमेरिका ने क्यों और कितना टैरिफ लगाया?  

अमेरिका का आरोप है कि भारत-चीन जैसे देश अपने देश में कंपनियों को इतनी ज्यादा सब्सिडी देते हैं कि उनके प्रोडक्ट अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ते हो जाते हैं, जिससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान होता है. अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) की दलील है कि जिन देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है, वो देश जरूरत से ज्यादा औद्योगिक उत्पादन बढ़ा कर अमेरिकी कंपनियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. 1974 के अमेरिकी ट्रेड एक्ट के सेक्शन 301 को हथियार बनाकर ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की तैयारी कर ली है. हालांकि अगर भारत और अमेरिका के बीच अगर ट्रेड डील हो जाती है, तो ये टैरिफ घटकर 17% रह सकती है.  

क्या भारत भी अमेरिका पर 25% टैरिफ लगा सकता है?  

अमेरिका की ओर से बार-बार टैरिफ की धमकी के बाद अब भारतीय व्यापारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांग कर रहे हैं कि वो भी अमेरिका पर जवाबी 25% टैरिफ लगाएं. चेंबर ऑफ ट्रेडिंग इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ब्रिजेश गोयल ने कहा कि अमेरिका के टैरिफ से अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान महंगे हो जाएंगे. जिसकी वजह से उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा. इससे 48 अरब डॉलर के निर्यात और लगभग 5 लाख नौकरियां खतरे में आ सकती हैं.  

ट्रंप भारत और चीन जैसे देशों पर टैरिफ लगाकर क्या दिखाना चाहते हैं ?  

अमेरिका में महंगाई बढ़ रही है. ट्रंप की टैरिफ नीतियों और खाड़ी युद्ध को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है. टैरिफ की वजह से अमेरिकी बाजार में सामान महंगे हो जाता है. लोगों की नाराजगी मिड टर्म चुनाव में साफ दिखी.  ट्रंप इलेक्शन हार गए, लेकिन वो टैरिफ लगाकर ये साबित करना चाहते है कि पावर सेंटर वहीं है और उनकी मर्जी चलती रहेगी.

क्या इस टैरिफ से भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो पाएगी?  

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने के साथ ये भी बात रखी कि अगर ट्रेड डील होती है कि टैरिफ घटकर 17% हो जाएगा. हालांकि ट्रंप की बातों पर कितना भरोसा किया जाए, यही ही सबसे बड़ा सवाल है. ट्रंप का दूसरा नाम ही अनिश्चितता है. जापान, यूरोप जैसे देशों के साथ पहले से ही अमेरिका व्यापारिक समझौते हैं, लेकिन इसके बावजूद ट्रंप ने उनपर टैरिफ लगाने का फैसला किया है.  

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो पाएगी? अगर ट्रेड डील हो भी जाए, तो क्या गारंटी है कि ट्रंप टैरिफ वाला खेल नहीं खेलेंगे. जानकार मानते हैं कि जिस तरह से अमेरिका ने सेक्शन 301 के तहत भारत समेत 14 देशों पर अलग-अलग जांच की बात की है. उससे आगे भी इन देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की आशंका बनी हुई है. यानी ट्रेड डील भारत को अमेरिका के मनमाने टैरिफ से बचा नहीं सकता है.  

फिर भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ब्रेक? 
 भारत की बात करें, तो वो पहले ही साफ कर चुका है कि किसी भी दबाव में आकर भारत ट्रेड डील नहीं करने वाला है. व्यापार समझौते के लिए भारत की शर्त साफ है कि उसके लोगों का फायदा जहां होगा, वो डील उन्हीं शर्तों पर करेगा. ऐसे में अब एक बार फिर से भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर ब्रेक लगती दिख रही है.  भारत बिना विवाद को बढ़ाए बातचीत से इसे खत्म करना चाहता है.  

 भारत पर दबाव बनाना चाहते हैं ट्रंप

ट्रंप दबाव की रणनीति पर काम करते हैं. ट्रेड डील में अपनी मांगों को मनवाने के लिए वो भारत पर टैरिफ का दबाव बना रहे हैं या फिर बात कुछ और है.  अमेरिका की USTR ने सेक्शन 301 के तहत भारत की औद्योगिक और व्यापार नीतियों की जांच की है. उसकी 126 पन्नों की रिपोर्ट में अमेरिका ने भारत पर 5 आरोप लगाए. उसके मैन्युफैक्चरिंग, सब्सिडी स्कीम्स, मजबूरों के अधिकारों पर अनदेखी का सवाल उठाया. रिपोर्ट में साफ दिखा कि अमेरिका भारत के बढ़ते मैक इन इंडिया , आत्मनिर्भर भारत और प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव  यानी PLI स्किम पर निशाना साध रहा है. भारत ग्लोबल मैन्युफैक्चिंग का हब बनना चाहता है. 7.8 % की रफ्तार से देश की GDP बढ़ रही है, जिसमें इस सेक्टर की हिस्सेदारी 25% है, जिसपर ट्रंप चोट करना चाहते हैं. सरकार की PLI स्कीम विदेशी निवेश को भारत लाने में बढ़ावा दे रही है, जिसपर ट्रंप ब्रेक लगाना चाहते हैं.      

अमेरिका के टैरिफ से किसे कितना नुकसान  

अमेरिका ने अगर भारत पर टैरिफ लगाया , तो यकीनन भारत को नुकसान होगा, भारत के लिए अमेरिकी बाजार मुश्किल हो जाएगा. अमेरिका के साथ ट्रेड डिफिसिट बढ़ेगा, लेकिन खुद अमेरिका भी इससे बच नहीं पाएगा.  पहले से ही महंगाई से जूझ रहे अमेरिका के लोगों के लिए भारतीय सामान और महंगे हो जाएंगे.   

भारत और अमेरिका के बीच कितना बड़ा व्यापार

भारत और अमेरिका के बीच बड़ा व्यापारिक आंकड़ा है. भारत के लिए अमेरिका सबसे बड़े ट्रेड पार्टनर्स में से एक है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 140.79 अरब अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. इसमें अमेरिका को भारत का निर्यात 87.3 अरब डॉलर रहा,जबकि अमेरिका से आयात 53.46 अरब डॉलर के करीब है. साल 2030 में भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डेटा को 500 अरब डॉलर पर पहुंचाना है.

भारत से निर्यात: टेलीकॉम उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, दवाइयां, जेम्स एंड जूलरी,  मशीनरी, पेट्रोलियम उत्पाद और कैमिकल

अमेरिका से आयात: कच्चा तेल और पेट्रोलियम, कोयला, कीमती पत्थर, मेटल, मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक  
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES