SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वित्त मंत्री का एक बयान, बाजार धड़ाम, सेंसेक्स ने गंवाई 500 अंक की तेजी

Share Market: 700 अंकों की तेजी के साथ खुले शेयर बाजार ने शुरुआती घंटे में ही अपनी तेजी गंवा दी. सेंसेक्स अपने ऊपरी स्तर से 500 अंक नीचे फिसल गया.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 05, 2026, 11:48 IST | Updated: Oct 05, 2026, 11:53 IST
Join

Stock Market Today Update: 8 हफ्ते की गिरावट के बाद शेयर बाजार ने सोमवार को सुबह हरे निशान के साथ शुरुआत की. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पॉजिटिव खुले. सुबह सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा चढ़कर 72,600 अंक से ऊपर खुला, निफ्टी 150 प्वाइंट की तेजी के साथ 22,600 अंक के ऊपर खुला, लेकिन बाजार ने कुछ ही घंटों में अपनी ये तेजी गंवा दी. 

बाजार ने गंवाई शुरुआती तेजी

सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआती तेजी कुछ हल्की जब पड़ गई. 700 प्वाइंट की तेजी से खुले सेंसेक्स ने 500 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी गंवा दी. 11 बजे के करीब सेंसेक्स +177.58 अंकों की बढ़त के साथ 72,087.28 पर ट्रेड कर रहा था. अब सवाल कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि बाजार ने अपनी बढ़त गंवा दी.

बाजार में कैसे गायब हुई तेजी

दरअसल बाजार ने अपनी बढ़त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान के बाद गंवा दी है. म्यूनिख लीडर्स मीटिंग में वित्त मंत्री ने जो कहा, उसके बाद सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से करीब 350 अंक नीचे आ गया. निफ्टी 22,550 के नीचे कारोबार करने लगा. गिरते-गिरते सेंसेक्स ने ऊपरी स्तर से 500 अंक से भी नीचे फिसल गया.  

क्या कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने

दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच ट्रे़ड डील की बातचीत ऐसे दौर में पहुंच चुकी है , जहां दोनों के लिए अब और रियायत देना या लेना बेहद मुश्किल हो सकता है. उन्होंने कहा कि ट्रे़ड डील के लिए बातचीत जारी है, समझौते को पूरा करने के लिए कठिन और गहन बातचीत हो रही है, अब आगे दोनों देशों के लिए एक-दूसरे को अतिरिक्त छूट देने की गुंजाइश सीमित हो सकती है.

ट्रे़ड डील में कहां फंस रहा

भारत और अमेरिका के बीच  140 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार है. इस व्यापार का संतुलन भारत के पक्ष में है. मतलब भारत अमेरिका को जितना माल बेचता है, उससे कम खरीदता है. अमेरिकी इसी अंतर को मिटाने के लिए ट्रेड डील को अपने पक्ष की कोशिश में करना चाहता है. भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वो उसी डील के पक्ष में है, जिसमें उसके किसानों, पशुपालकों और उसके देश के लोगों का फायदा हो. वित्त मंत्री के बयान के बाद बाजार में इस डील को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई, जिसकी वजह से बाजार ने अपनी शुरुआती बढ़त को गंवा दिया है.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES