दिवाली से पहले झूमा भारत का शेयर बाजार, खुलते ही ₹6 लाख करोड़ की लॉटरी, सेंसेक्स ने लगाई 1000 अंकों की छलांग
Share Market Update 2 Nov: सोमवार को शेयर बाजार में तेज उछाल देखा जाल रहा है, सेंसेक्स 1000 अंक से ऊपर उछल गया. बाजार में तेजी ने कुछ ही मिनटों में निवेशकों को 6 लाख करोड़ की कमाई करवा दी.
Share Market 2 Nov: शेयर बाजार ने आज , 2 नवंबर को तेजी के साथ ओपनिंग की. सोमवार को सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की तेजी के साथ 75,393.42 पर ट्रेडिंग की. निफ्टी 50 ने 250 अंक से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली और 23,300 पर कारोबार कर रहा है. बाजार की तेजी से दिवाली से पहले ही निवेशकों की चांदी करवा दी है. शुरुआती तेजी में ही आज निवेशकों ने 6 लाख करोड़ का मुनाफा कमाया. BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप कुछ ही मिनटों में 480 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
बाजार में तेजी की वजह
बाजार में आज मेटल, ऑटो और बैंकिंग शेयरों ने जबरदस्त तेजी हासिल की. रिलायंस के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. Reliance Industries के स्टॉक्स आज 5% से ज्यादा चढ़े. Tata Steel के स्टॉक्स में 4% का उछाल आया. NTPC, मारुति सुजुकी, BEL, पावर ग्रिड, SBI, एशियन पेंट्स, TCS, M&M, अल्टाटेक सीमेंट, HUL, L&T, भारती एयरटेल और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 1-3% का जंप आया. हालांकि ट्रेंड, सन फार्मा के शेयर 2% तक लुढ़के हैं. निफ्टी, ऑयल एंड गैस 3% से अधिक उछला, निफ्टी मेटल, निफ्टी मेटल, निफ्टी PSU बैंक, निफ्टी कंज्यूमप ड्यूरेबल में 1% का उछाल आया है. निफ्टी फार्मा, निफ्टी प्राइवेट बैंक लाल निशान पर हैं.
पढ़ें- कच्चा तेल आज धड़ाम पर खतरा बरकरार, अगर नहीं बनी बात, तो 120 डॉलर प्रति बैरल को करेगा पार
बाजार में तेजी के पीछे कौन-से फैक्टर्स जिम्मेदार
बाजार में लौटी तेजी के पीछे कई फैक्टर्स ने ट्रिगर्स का काम किया है. कच्चे तेल की कीमत में गिरावट ने मार्केट का सेंटीमेंट्स पॉजिटिव किया है. तेल के दाम फिसलने से महंगाई का डर कम हुआ है, जिससे कंपनियों की कमाई बढ़ने की उम्मीद बढ़ती है और मार्केट का सेंटीमेंट पॉजिटिव होता है. ऑटो बिक्री आंकड़े शानदार, RIL के अब तक के सबसे रिकॉर्ड तिमाही नतीजे और GST कलेक्शन में पिछले 4 साल की सबसे ऊंची ग्रोथ ने बाजार के लिए पॉजिटिव ट्रिगर का काम किया है.
FII की खरीदारी से बाजार में बहार
विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारी खरीदारी की है. अब वो बाजार में लौट रहे हैं. पिछले 10 ट्रेडिंग सेशन में FII का परचेंज 1.2 अरब डॉलर तक पहुंचा है. शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने 3,599 करोड़ की खरीदारी की. FII के लौटने, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के कमजोर होने और रूपये में मजबूती आने के बाद में सोमवार को तेजी लौटी.