SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हरे रंग से शुरुआत फिर शेयर बाजार की हालत खराब, अचानक सेंसेक्स 1300 अंक क्रैश

Share Market 21 October: शेयर बाजार ने तेजी के साथ ओपनिंग की,. लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इस तेजी को बरकरार नहीं रख सके. 11 बजते-बजते सेंसेक्स 1000 प्वाइंट से नीचे फिसल गया.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 21, 2026, 01:08 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 01:10 PM IST
Image Credit: शेयर बाजार क्रैश
Join

Share Market:  शेयर बाजार आज, 21 अक्टूबर को तेजी के साथ खुला. सेंसेक्स, निफ्टी दोनों हरे निशान के साथ खुले, लेकिन 11 बजते -बजते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों क्रैश हो गए. सेंसेक्स अपने हाई से 1300 अंक तक फिसल गया. सुबह सेंसेक्स ने 74,682.19 के साथ शुरुआत की, लेकिन थोड़ी ही देर में ये तेजी गिरकर 73,418 अंक पर पहुंच गया. Sensex के अलावा  निफ्टी 300 अंक, बैंक निफ्टी 750 अंक, मिडकैप इंडेक्स 1100 अंक नीचे खिसक गया. जो बाजार तेजी के साथ खुला था, अचानक उसमें गिरावट लौटी...

सुबह शेयर बाजार में तेजी की वजह

भारत-अमेरिका ट्रे़ड डील को लेकर आई खबरों ने बाजार का उत्साह बढ़ाया. पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रेड डील जल्द होने की बात कही, फिर खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस के सामने दावा किया कि भारत के साथ ट्रेड डील जल्द होगी. इस खबर से बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना और सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने तेजी के साथ शुरूआत की. 1 बजे के क करीब सेंसेक्स -402.6,  -0.55% की गिरावट के साथ 73,450.27 पर पहुंच गया. 

अचानक क्यों क्रैश हुआ शेयर बाजार ?

प्रॉफिट बुकिंग- बाजार के बेहतरीन शुरुआत के बाद निवेशकों से मुनाफावसूली शुरू कर दी.  जिसके चलते कुछ ही घंटे में बाजार पर बिकवाली हावी हो गया और बाजार गिर गया.  

110 डॉलर से ऊपर कच्चा तेल- अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध पर सुलह बनने की स्थिति नहीं दिख रही है. होर्मुज में जहाजों पर हो रहे हमले के बाद ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया. चूंकि भारत अपनी तेज की जरूरतों को आयात से पूरा करता है, ऐसे में महंगे तेल ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया. तेल महंगा महंगाई का खतरा बढ़ाता है, कंपनियों की लागत बढ़ने की चिंता रहती है. इससे निवेशकों का भरोसा कमजोर होने लगता है और बाजार में बिकवाली हावी हो जाती है.

बैंकिंग शेयरों पर भारी दबाव-आज बैंकिंग शेयर दबाव में दिखें, बैंक निफ्टी की 750 अंक की गिरावट देखने को मिली.  इसके अलावा मिडकैप शेयरों में ज्यादा बिकवाली दिखी.

तिमाही नतीजों को असर-ग्लोबल मार्केट में उठापटक और तिमाही नतीजों ने बाजार का मूड बिगाड़ा है. नतीजों से पहले कारोबार को लेकर अनिश्चितता में दिखा. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES