SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

25 नहीं 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ने वाला है रेपो रेट, SBI रिसर्च ने बताया 4 दिसंबर को RBI क्या-क्या ऐलान करेगा?

आरबीआई की दिसंबर महीने की एमपीसी 2 से 4 तारीख तक होनी है. इस दौरान केंद्रीय बैंक महंगाई दर के अनुमान को बढ़ाने के साथ ही ब्याज दर में 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर सकता है. अगर ऐसा हुआ तो रेपो रेट बढ़कर 6 प्रतिशत हो जाएगा.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 29, 2026, 14:35 IST | Updated: Nov 29, 2026, 14:38 IST
Image Credit: (File Pic) आरबीआई ने अक्टूबर में रेपो रेट को बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया था.
Join

अक्टूबर के खुदरा और थोक महंगाई दर के आंकड़े रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं. नवंबर महीने में महंगाई दर के और बढ़ने की आशंका है, यह उम्मीद वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट में जताई गई है. बैंकों में नगदी कम हो रही है, इसे सामान्य करने के लिए आरबीआई ने सीआरआर को 99 फीसदी से कम करके 90 फीसदी कर दिया है. ये सब आंकड़े यही इशारा कर हैं कि दिसंबर में होने वाली आरबीआई की एमपीसी में रेपो रेट बढ़ाया जा सकता है. यह बढ़ना तो लगभग तय है लेकिन यह कितना बढ़ेगा इस पर कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा करने की बात कही जा रही थी. अक्टूबर में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट बढ़कर 5.5 फीसदी हो गई थी.

लेकिन अब एसबीआई रिसर्च की तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि मौजूदा हालात में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट का हाइक काफी कम है. एसबीआई रिसर्च की तरफ से कहा गया कि 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी लगभग तय है. दूसरी तिमाही में मजबूत जीडीपी ग्रोथ के बावजूद महंगाई दर 6 फीसदी पर पहुंचने के बाद ब्याज दर के 50 पैसे बढ़ाए जाने की संभावना ज्यादा है. एसबीआई रिसर्च ने अक्टूबर में भी 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का अनुमान जताया था. हालांकि, रुपये में मजबूती, मजबूत पूंजी प्रवाह और उम्मीद से कम महंगाई जैसे कारणों को देखते हुए 25 बेसिस प्वाइंट की ही बढ़ोतरी की थी.

Analysis: बैंकों का रिकॉर्ड मुनाफा: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यह बड़ी खबर क्यों है?

महंगाई का अनुमान बढ़ा सकता रिजर्व बैंक

रिपोर्ट में कहा गया, 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का अनुमान बिल्कुल सही लग रहा था. रिपोर्ट के अनुसार आरबीआई दिसंबर की एमपीसी में 2027 की आने वाली तिमाहियों के लिए महंगाई का अनुमान बढ़ा सकता है, ताकि ब्याज दरो में इस तरह की बढ़ोतरी को सही ठहराया जा सके. रिपोर्ट में कहा गया, 'दिसंबर की मौद्रिक नीति में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी करना बेहतर होगा. पिछले अनुभव बताते हैं कि किसी केंद्रीय बैंक की तरफ से 50 बेसिस प्वाइंट का ब्याज दर में इजाफा हमेशा बड़ी अहम घटना के कारण की जाती रही है. यदि इस बार ऐसी बढ़ोतरी होती है तो यह बिना किसी बड़ी घटना के की जाने वाली पहली 50 बेसिस प्वाइंट की ग्रोथ होगी.'

बॉन्ड यील्ड में तेज उछाल आने की संभावना

रिपोर्ट में कहा गया आरबीआई की तरफ से अपने रुख में बदलाव कर उसे 'कैलिब्रेटेड टाइटनिंग' से बदलने की संभावना कम है. जून 2025 में आरबीआई के इसी तरह के कदम से बाजार में काफी भ्रम वाली स्थिति बन गई थी और बाजार ने इसे ब्याज दर में कटौती की आखिरी घोषणा के रूप में समझा था. रिपोर्ट के अनुसार, बाजार की ऐसी प्रतिक्रिया को देखते हुए शुरुआत में बॉन्ड यील्ड में तेज उछाल आने की संभावना है, क्योंकि बाजार इसे आगे और ब्याज दरें बढ़ाए जाने के संकेत के रूप में ले सकता है. बाजार यह भी मान सकता है कि ब्याज दरें बढ़ाने के मामले में आरबीआई पहले ही पीछे रह गया है.

देश के सबसे बड़े बैंक SBI पर साइबर हमला, खाते में रखे आपके पैसे पर कितना खतरा, खाताधारकों के लिए क्या करना है जरूरी ?

रिपोर्ट में कहा गया कि विदेशी मुद्रा बाजार इस पर निगेटिव प्रतिक्रिया दे सकता है. ब्याज दर में बड़ी बढ़ोतरी से डेट निवेश बढ़ सकता है और इक्विटी निवेश पीछे रह सकता है. इसका अहम कारण यह होगा कि ईबीएलआर (EBLR) के जरिये रिटेल और एमएसएमई कर्जदारों तक नीतिगत फैसले का तत्काल और बड़े पैमाने पर असर पहुंचने से आर्थिक विकास को लेकर चिंता बढ़ सकती है. रिपोर्ट में कहा गया हमारा अनुमान है कि फाइनेंशियल ईयर 2028 की पहली तिमाही में आरबीआई के मौद्रिक नीति रुख को बदलकर 'न्यूट्रल' करने की 70 प्रतिशत संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES