App

बोइंग के बाद अब इस एयरलाइन ने किया बड़ी छंटनी का ऐलान, 850 कर्मचारियों पर मंडराया खतरा, भारत शिफ्ट होंगी नौकरियां

Qantas Airways ने भी बड़ी छंटनी के संकेत दे दिए हैं. लगभग 850 नौकरियों में कटौती करने की तैयारी की जा रही है. इससे पहले बोइंग ने 5 फीसदी वर्कफोर्स कम करने का ऐलान किया था.

बोइंग के बाद अब इस एयरलाइन ने किया बड़ी छंटनी का ऐलान, 850 कर्मचारियों पर मंडराया खतरा, भारत शिफ्ट होंगी नौकरियां
Image Credit: Qantas Airways

 

Qantas Airways: महंगे फ्यूल ने एयरलाइंस कंपनियों के लिए ऑपरेशनल कॉस्ट को बढ़ा दिया है. बढ़ते कॉस्टिंग की वजह से बड़ी-बड़ी एयरलाइंस छंटनी कर रही है. ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन क्वांटास एयरवेज (Qantas Airways) ने भी बड़ी छंटनी के संकेत दे दिए हैं.  कंसल्टिंग फर्म एक्सेंचर के साथ एक नई टेक्नोलॉजी साझेदारी के तहत लगभग 850 नौकरियों में कटौती करने की तैयारी की जा रही है.  

नौकरियों के साथ बदलेगा ठिकाना  

एयरलाइंस बड़े लेऑफ के साथ-साथ अपने बैक ऑफिस को आउटसोर्स करने की तैयारी कर रही है. एयरलाइंस  कई बैक-ऑफिस कार्यों को आउटसोर्स कर ज्यादातर नौकरियों को भारत में स्थानांतरित करने की तैयारी कर रही है.  

साल 2027 के जून-जुलाई से एयरलाइंस पुनर्गठन फाइनेंस, प्रोक्योरमेंट, ह्यूमन रिसोर्स और मार्केटिंग विभागों के कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है. एयरलाइंस पुराने सिस्टम को आधुनिक बनाना चाहती है और अपने कामकाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बढ़ाना चाहती है.  

इससे पहले बोइंग ने ऐलाव किया था कि वह अपने कमर्शियल विमान उत्पादन को बढ़ाने की योजना को धीमा कर रहा है. बोइंग ने  अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग 5 प्रतिशत की कटौती करने का ऐलान किया है. कंपनी ने बताया कि कारखानों और सप्लायर्स को उत्पादन को स्थिर करने के लिए अधिक समय मिल सके, इसलिए वो अपने प्रोडक्शन को धीमा कर रहा है.  

एयरलाइन के सीईओ ने इसे लेकर अपने कर्मचारियों को संदेश भेजा है. कंपनी की साईओ वैनेसा हडसन ने कहा कि एयरलाइन हर साल टेक्नोलॉजी पर 1 अरब ऑस्ट्रेलियन डॉलर से अधिक खर्च करती है, लेकिन फिर भी वह दशकों पहले बने 1,000 से अधिक पुराने एप्लिकेशन पर निर्भर है.   ये सिस्टम एक साथ काम करने के लिए नहीं बनाए गए थे, और अब इनका रखरखाव करना बहुत जटिल हो गया है.  


कंपनी ने  प्रभावित होने वाले ज्यादातर पदों का काम भारत में एक्सेंचर की टीमों को सौंप दिया जाएगा, जबकि कुछ काम ऑस्ट्रेलिया में ही होते रहेंगे. कंपनी ने कहा है कि उसकी कोशिश होगी कि प्रभावित कर्मचारियों को कहीं और काम पर रखा जा सके.  एयरलाइन ने बताया कि एक्सेंचर द्वारा संभाले जाने वाले कामों में धीरे-धीरे ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए बदलाव लाए जाएंगे.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More