चोरी-छिपे भारत से ₹5876 करोड़ का सामान खरीद रहा पाकिस्तान, बॉर्डर सील फिर कैसे हो रहा इंपोर्ट, कौन बना मददगार ?
India-Pakistan Trade: भारत-पाकिस्तान में ट्रेड बैन है. दोनों देशों के बीच सीमा बंद है, लेकिन फिर भी पाकिस्तान में भारतीय सामानों का आयात 69 फीसदी तक उछला है.
India Export to Pakistan: भारत और पाकिस्तान रिश्ते भले अच्छे ना हो, लेकिन व्यापार जारी है. भारत ने पाकिस्तान के आयात पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन जो आंकड़े सामने आए हैं, उससे साबित हो गया है कि पाकिस्तान का काम भारत के बिना नहीं चल सकता है.
भारत के भरोसे चल रही पाकिस्तान की गड्डी
पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक की ओर से जारी डेटा के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत से आयात में 69% का इजाफा हुआ है. पाकिस्तान ने भारत से करीब 5876 करोड़ रुपये का सामना खरीदा है, जबकि भारत ने पाकिस्तान से कोई आयात नहीं किया.
व्यापार ठप, सीमा बंद, फिर कैसे पाकिस्तान पहुंच रहा भारत का सामान
आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने अपना रवैया सख्त रखा है. आतंकवाद और व्यापार साथ-साथ नहीं चल सकते हैं, इसलिए भारत ने पाकिस्तान से साथ ट्रेड के सारे रास्ते बंद कर रखे हैं. इसके बावजूद पाकिस्तान में भारतीय सामानों की भारी डिमांड बनी हुई और लगातार आयात बढ़ रहा है. पाकिस्तान दावे करता रहा है कि उसने भी भारत के साथ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट ट्रेड बंद कर रखा है, लेकिन पाकिस्तानी केंद्रीय बैंक के आंकड़े अलग कहानी बयां कर रहे हैं.
किस रास्ते से पाकिस्तान पहुंच रहा भारतीय सामान
ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई-सितंबर 2026 के बीच पाकिस्तान ने भारतीय सामान का आयात 69% बढ़ा है. बीते साल समान अवधि में पाकिस्तान ने भारत से 3478 करोड़ रुपये का सामान खरीदा था. इस बार ये आंकड़ा बढ़कर 5876 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है. GTRI के मुताबिक इस ट्रेड को सालाना 83,000 करोड़ रुपये पहुंचाने का लक्ष्य है.
भारत नहीं खरीदता पाकिस्तान से एक भी सामान
पाकिस्तान की निर्भरता भारत पर बड़ रही है, जबकि भारत पाकिस्तान से एक रुपये का भी सामान नहीं खरीदता है. पाकिस्तान से भारत का आयात शून्य है. पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान से व्यापार को पूरी तरह से रोक रखा है.
सीमा बंद, फिर पाकिस्तान कैसे पहुंच गया भारतीय सामान
पाकिस्तान चालाकी से भारतीय सामान इंपोर्ट कर रहा है. सीधे भारत के साथ व्यापार बंद है, ऐसे में पाकिस्तान 'तीसरे देशों' के जरिए सामान खरीद रहा है.
सबसे पहले भारत से सामान पहले दुबई, सिंगापुर या श्रीलंका होते हुए पाकिस्तान पहुंच रहा है. उसके बाद इन देशों में भारतीय सामानों से 'मेड इन इंडिया' का लेबल हटाकर दूसरे देश का स्टैंप लगाया जाता है. वहां पेपर बदले जाते हैं
कागजातों में फेरबदल कर वहां से सामान पाकिस्तान पहुंच रहा है. यानी भारतीय सामानों की पहचान बदलकर पाकिस्तान भेजा जा रहा है. तीसरे देश के जरिए पाकिस्तान को ये सामान महंगी दरों पर मिल रहे हैं.
पाकिस्तान फेरबदल कर कौन-कौन सा भारतीय सामान खरीद रहा है
- भारतीय जीवनरक्षक दवाइयां
- दवाओं के कच्चे माल
- प्लास्टिक
- पेट्रोलियम उत्पाद
- रंग
- ऑर्गेनिक केमिकल्स
- रबर
- चाय
- कॉफी
- सब्जियां
- मसाले
- डेयरी उत्पाद
- अनाज
- कॉटन
पाकिस्तान से व्यापार बंद होने पर कितना असर
पाकिस्तान के साथ व्यापार ठप होने पर भारत पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है. भारत के व्यापार डेटा में पाकिस्तान की हिस्सेदार ना के बराबर है. साल 2018-19 भारत के कुल व्यापार में पाकिस्तान के साथ ट्रेड की हिस्सेदारी सिर्फ 0.1 फीसदी थी. भारत ने इस दौरान पाकिस्तान को 2.06 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट किया, जबकि सिर्फ 0.49 अरब डॉलर का इंपोर्ट किया था. जब दोनों देशों के बीच व्यापार चल रहा था, तो भारत पाकिस्तान ने मिनिरल्स, फ्यूल, फल, नमक, सल्फर, लाइमस्टोन,लेदर आदि खरीदता था.