साल की सबसे बड़ी सेल, डिस्काउंट का खेल: सिर्फ 2 दिन में लगी 24000 करोड़ की लॉटरी... ऐसा क्या खरीद रहे लोग?
Online Shopping Sale: फेस्टिव सीजन में ई कॉमर्स कंपनियों की सेल का क्रेज ऐसा ही कि सिर्फ 2 दिन में ही लोगों ने 2.5 अरब डॉलर की खरीदारी कर ली है. इस खरीदारी में लोग सबसे ज्यादा क्या खरीद रहे हैं और कौन सबसे ज्यादा शॉपिंग कर रहे हैं?
Online Shopping Sale: फेस्टिव सीजन की शुरुआत होते ही ई-कॉमर्स कंपनियों ने बंपर सेल की शुरुआत कर दी है. फ्लिपकार्ट, अमेजन, मिंत्रा हर जगह सेल पर सेल चल रही है. कंपनियां 80% तक डिस्काउंट के बड़े-बड़े दावे कर रही है. सेल का क्रेज ऐसा है कि लोगों ने सिर्फ 2 दिन में 2.5 करोड़ डॉलर की खरीदारी कर दी. भारतीय करेंसी में देखें, तो करीब 2,39,11,97,50,000 रुपये की शॉपिंग सिर्फ दो दिन में की गई है.
2 दिन में 2.5 अरब डॉलर
ऑनलाइन शॉपिंग सेल में बीते दो दिनों में लोगों ने 2.5 अरब डॉलर की शॉपिंग कर ली है. Amazon, Flipkart, Meesho जैसे प्लेटफॉर्म पर सिर्फ दो दिन में 24200 करोड़ रुपये की . हर दिन 60 से 65 मिलियन लोग इस सेल में शॉपिंग कर रहे हैं. सेल के दौरान इन शॉपिगं प्लेटफॉर्म पर सेल आम दिनों की तुलना में 6 गुना ज्यादा है.
इस सेल में सबसे ज्यादा क्या खरीद रहे हैं लोग ?
- इस फेस्टिव सेल में लोग सबसे ज्यादा खरीदारी स्मार्टफोन की कर रहे हैं. ई-प्लेटफॉर्म के कुल सेल में मोबाइल फोन की हिस्सेदारी 38-40% की है. सिर्फ मोबाइल फोन ली सेल्स 940 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है.
- कुल सेल्स में कंज्यूमर्स इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे टीवी , फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन आदि की सेल बढ़कर 25 से 27% तक पहुंच चुकी है.
- फैशन की डिमांड भी हाई पर बनी हुई है. फैशन सेल्स में 22 से 25% का ग्रोथ दिख रहा है. इस कैटेगरी का कुल सेल्स में 15 से 18 फीसदी का कंट्रीब्यूशन है.
कौन कर रहा सबसे ज्यादा शॉपिंग
ऑनलाइन शॉपिंग का आंकड़ा जब इतना बड़ा है, तो ये भी समझना जरूरी है कि इतनी शॉपिंग कौन कर रहा है. ऑनलाइन शॉपिंग में करने वालों में टीयर-2 और रूलर एरिया सबसे आगे हैं. करीब 40 से 43 मिलियन शॉपर्स इन दो रीजन से आते हैं. GenZ ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान सेल में पहले खरीदारी की सेल में शामिल है. नए शॉपर्स की संख्या भी पिछले साल से दोगुनी हो चुकी है.
2030 तक 3 गुना बढ़ेगा ई-कॉमर्स का कारोबार
- भारत में ई कॉमर्स कंपनियों का मार्केट साइज 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का है. इन्फ्रिसम रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक साल 2030 ये आकड़ा 33 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.
- साल-दर-साल इसमें 18.4% का अनुमानित ग्रोथ देखा जा रहा है.
- भारत में ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों की संख्या 44 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.