SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दुनिया का सबसे महंगा अफेयर! चीनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में एनवीडिया के CEO ने गंवाए ₹69200 करोड़, ₹7.4 लाख करोड़ खोने का डर बाकी

चीनी महिला के साथ इश्क एनवीडिया के सीईओ को महंगा पड़ रहा है. मामला नेशनल सिक्योरिटी तक पहुंच गया है, हुआंग जांच एजेंसियों की निगरानी में है, तो वहीं 30 मिनट में उन्होंने अपनी अरबपति की रैंकिंग गंवा दी . 30 मिनट में 7.4 अरब डॉलर का नुकसान हो गया.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 10, 2026, 01:35 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 04:02 PM IST
Image Credit: Nvidia CEO
Join

Nvidia CEO Jensen Huang Networth: दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकिंग कंपनी एनवीडिया पर अफेयर का बम फूटा है. बम भी ऐसा, जिसने चंद मिनटों में कंपनी को 24 लाख करोड़ रुपये से अधिक का झटका दे दिया.  कंपनी के सीईओ जेन्सन हुआंग के चीनी महिला के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर ने सिर्फ कंपनी के लिए ही नहीं, बल्कि खुद हुआंग के लिए महंगी साबित हो रही है. हुआंग की बेवफाई की कीमत 7.4 अरब डॉलर से अधिक है.  

बेवफाई की महंगी कीमत चुका रहे हैं जेन्सेन हुआंग  

Nvidia के सीईओ ने खुद चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ संबंधों को स्वीकारते हुए अपनी पत्नी और बच्चों से माफी मांगी. इस खबर के बाहर आते ही Nvidia के शेयर क्रैश हो गए.सोमवार को एनवीडिया के शेयर 5.5% तक गिरकर बंद हुए. शेयर में गिरावट का असर कंपनी के मार्केट कैप पर पड़ा और ये 4.5 ट्रिलियन डॉलर से गिरकर 4.24 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया. कंपनी की कीमत के साथ-साथ हुआंग की संपत्ति में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. अरबपतियों की लिस्ट में हुआंग दो पायदान नीचे खिसक गए हैं.

पढ़ें- अमेरिका का फूटा 'अफेयर बम' ! चीनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में डूबे Nvidia के ₹24 लाख करोड़, अब आगे क्या...

30 मिनट में 7.4 अरब डॉलर का नुकसान

शेयर के भाव गिरने से एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग की संपत्ति सिर्फ 30 मिनट के भीतर 7.4 अरब डॉलर (6,91,46,63,60,000 रुपये) से अधिककर 154 अरब डॉलर पर पहुंच गई. फोर्ब्स के अरबपतियों की लिस्ट में वो 8वें पायदान के नीचे खिसककर 10वें पायदान पर पहुंच गए.  दरअसल चीन की जासूस महिला के साथ अफेयर के बाद अब हुआंग जांच एजेंसियों के घेरे में हैं. कंपनी की बोर्ड के साथ-साथ अमेरिकी जांच एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि अमेरिका की एडवांस चिप, जिसके निर्यात पर प्रतिबंध है, वो चीन तो नहीं पहुंची. दरअसल जेन्सन हुआंग की चीनी गर्लफ्रेंड सिंगापुर की टेक फर्म मेगास्पीड इंटरनेशनल में एग्जीक्यूटिव पद पर तैनात थी. ये कंपनी अमेरिकी चिप मेकिंग कंपनी एनवीडिया से चिप्स खरीद रही थी. जून 2024 में मेगास्पीड ने एनवीडिया से 4.8 अरब डॉलर से ज्यादा के चिप खरीदे थे.  आरोप लग रहे हैं कि मेगास्पीड की मदद से अमेरिकी चिप सिंगापुर होते हुए चीन तक पहुंचाए गए हैं.  

माफी से चलेगा काम या फिर दुनिया का सबसे महंगा तलाक

चीनी जासूस के साथ अफेयर को लेकर जेन्सन हुआंग ने अपनी पत्नी और बच्चों से माफी मांगी है. अगर बात सुलह से बन गई तो ठीक, लेकिन अगर मामला तलाक तक पहुंचा, तो एनवीडिया सीईओ की मुश्किल काफी बढ़ सकती है.  अगर उनका तलाक होता है, तो उनकी संपत्ति पर इसका बड़ा असर दिखने वाला है. हुआंग की संपत्ति आधी हो सकती है. तलाक में उनकी पत्नी को 81.1 अरब डॉलर (75,74,63,45,70,000 रुपये)  मिल सकते हैं. 

अगर ऐसा हुआ, तो ये दुनिया का सबसे महंगा तलाक बन जाएगा. वो एलुमनी देने में अमेजन के जेफ बेजोस और बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ देंगे. माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने अपनी पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स को एलिमनी के तौर पर  76 अरब डॉलर दिया था. वहीं जेफ ने अपनी पत्नी मैकेंजी स्कॉट को 35 अरब डॉलर का सेटलमेंट अमाउंट दिया था.  

 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES