)
What is NPS Tatkal: आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के तहत कर्मचारी संगठनों की तरफ से ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को बहाल करने की मांग की जा रही है. दूसरी तरफ पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने उम्मीद जताई है कि अगले दो साल में दो से तीन करोड़ नए सब्सक्राइबर्स जुड़ सकते हैं. पीएफआरडीए (PFRDA) की तरफ से 1 अक्टूबर को शुरू की गई ‘NPS तत्काल’ सुविधा के जरिये सरकार का मकसद एनपीएस अकाउंट खोलने के प्रोसे को तेज और आसान करना है. ‘NPS तत्काल’ के तहत अब रिटायरमेंट और बुढ़ापे की सुरक्षा के लिए एनपीएस में निवेश करना पहले के मुकाबले आसान हो गया है.
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने आम आदमी को ध्यान में रखकर यह सुविधा शुरू की है. पीएफआरडीए की पहल का मकसद पेंशन अकाउंट खोलने का प्रोसेस आसान और तेज बनाना है. PFRDA चेयरमैन एस रामन ने नई डिजिटल सुविधा के भरोसे आने वाले दो साल में तीन करोड़ नए सब्सक्राइबर्स जुड़ने की उम्मीद जताई है. नई सुविधा के तहत आप बिना किसी कागजी झंझट के मोबाइल से ही पेंशन अकाउंट चालू कर सकते हैं.
केंद्र सरकार ने एनपीएस की शुरुआत 1 जनवरी 2004 को की थी. इसे ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की जगह शुरू किया गया था. पहले एनपीएस अकाउंट खोलने का प्रोसेस लंबा था. इसके तहत ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरकर पीआरएएन (PRAN) लेना जरूरी होता था. इसके बाद हर महीने या सालाना कॉन्ट्रीब्यूशन यूपीआई के जरिये भी किया जा सकता है. लेकिन अब 'NPS Tatkal' अकाउंट खोलने का पूरा प्रोसेस ही बदल गया है. PFRDA ने एनपीसीआई के BHIM UPI ऐप्लीकेशन के साथ मिलकर तत्काल सर्विस को शुरू किया है. इसमें आप अपने बैंक अकाउंट की डिजिटल केवाईसी (KYC) का यूज करके सीधे यूपीआई के जरिये अपना नया पेंशन अकाउंट खोल सकते हैं.
योजना का सबसे ज्यादा फायदा टियर-2 और टियर-3 सिटी में रहने वाले लोगों को मिलेगा. असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी, दुकानदार, फ्रीलांस करने वाले आसानी से इस सिस्टम से जुड़ सकेंगे. अभी ज्यादातर सैलरीड क्लास ही एनपीएस का हिस्सा हैं. लेकिन NPS Tatkal के जरिये अब दूसरे लोग भी आसानी से निवेश कर सकते हैं.
PFRDA चेयरमैन एस रामन ने साफ किया कि अभी यह सुविधा कुछ बैंक कस्टमर के लिए ही उपलब्ध है. मौजूदा समय में एसबीआई (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC FIRST Bank) के अकाउंटहोल्डर BHIM ऐप के जरिये एनपीएस अकाउंट ओपन कर सकते हैं. आने वाले समय में दूसरे बैंकों को भी इससे जोड़ा जाएगा.
NPS Tatkal की खासियत यह है कि इसमें आपाको किसी भी प्रकार के डॉक्यूमेाट या फॉर्म जमा करने की जरूरत नहीं है. पूरा प्रोसेस डिजिटल और पेपरलेस है. आपका बैंक अकाउंट पहले से ही केवाईसी वेरिफाइड है, इसलिए वेरिफिकेशन पूरा हो जाता है. इससे टाइम की भी बचत होती है और तुरंत PRAN जेनरेट हो जाता है.