SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

LTCG टैक्स पर बजट से पहले राहत नहीं, सरकार ने बदलाव के संकेत टाले, CBDT चेयरमैन ने दिया बड़ा बयान

लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स व्यवस्था में प्रस्तावित बदलावों को लेकर सरकार विभिन्न पक्षकारों के साथ चर्चा कर रही है. CBDT चेयरमैन रवि अग्रवाल के मुताबिक, आगामी केंद्रीय बजट से पहले इस पर किसी बदलाव का फैसला होने की संभावना नहीं है.

Written By Gaurav Singh
Published: Nov 16, 2026, 18:01 IST | Updated: Nov 16, 2026, 18:13 IST
Image Credit: एलटीसीजी टैक्स से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा जारी है और बजट से पहले इस पर कोई फैसला होने की उम्मीद नहीं है | Social media
Join

LTCG Tax: सरकार के द्वारा आगामी केंद्रीय बजट से पहले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स व्यवस्था में प्रस्तावित बदलावों पर कोई फैसला लेने की संभावना नहीं है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने सोमवार को ये बयान दिया है.

'बजट से पहले इस पर कोई फैसला होने की उम्मीद नहीं है'

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) में टैक्सपेयर्स लाउंज के उद्घाटन के अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि एलटीसीजी टैक्स से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा जारी है और बजट से पहले इस पर कोई फैसला होने की उम्मीद नहीं है. उन्होंने कहा, 'एलटीसीजी पर मिले प्रस्तावों को लेकर विभिन्न पक्षकारों के साथ फिलहाल चर्चा चल रही है. बजट से पहले एलटीसीजी के युक्तिकरण पर किसी फैसले की उम्मीद नहीं है.'

 

ये भी पढ़ें : क्या NBCC अदालत से ऊपर हो गया? कोर्ट में केस लंबित, फिर भी सरोजिनी नगर के फ्लैट्स की नीलामी शुरू

उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब उद्योग संगठनों, निवेशकों और बाजार से जुड़े प्रतिभागियों की ओर से केंद्रीय बजट 2027-28 से पहले पूंजीगत लाभ कर ढांचे को तर्कसंगत बनाने की मांग की जा रही है. इसमें टैक्स दरों और छूट संबंधी प्रावधानों में बदलाव भी शामिल हैं.

अग्रवाल ने आयकर रिफंड की प्रक्रिया में सुधार के बारे में भी बताया है. उन्होंने कहा कि प्रक्रियाओं को सरल बनाने और समयसीमा में तेजी लाने के लिए कर विभाग की ओर से उठाए गए कदमों के कारण इस साल रिफंड में तेज वृद्धि हुई है.

'रिफंड में 25 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है'

उन्होंने कहा, 'पिछले साल रिफंड मिलने में देरी हुई थी. इस साल प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के कारण रिफंड समय पर मिल रहे हैं. इस तरह इस बार रिफंड में 25 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है. प्रत्यक्ष कर संग्रह के संबंध में अग्रवाल ने स्वीकार किया कि चालू वित्त वर्ष में अब तक व्यक्तिगत आयकर संग्रह उम्मीद से थोड़ा कम रहा है.

ये भी पढ़ें : हेल्थकेयर सेक्टर में सबसे बड़ा बदलाव, पहली बार परिवारों के कुल खर्च से आगे निकला सरकारी बजट

हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 26.97 लाख करोड़ रुपए के प्रत्यक्ष कर संग्रह के लक्ष्य को हासिल कर लेगी. उन्होंने कहा, 'व्यक्तिगत आयकर संग्रह थोड़ा कम है. हमें इस साल प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य हासिल करने की उम्मीद है.'

(IANS के इनपुट के साथ)

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES