SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मदर डेयरी का दूध हुआ और महंगा, ₹4 बढ़े दाम, फुल क्रीम, टोंड के लिए कितना चुकाना होगा दाम?

मदर डेयरी ने आज एक बार फिर से दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. 11 नवंबर को मदर डेयरी से दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 11, 2026, 11:40 AM IST | Updated: Nov 11, 2026, 01:22 PM IST
Image Credit: mother dairy
Join

Mother Dairy Milk price:  सुबह की चाय पर महंगाई की मार और बढ़ गई है. अमूल के घी के दामों में बढ़ोतरी के बाद मदर डेयरी ने आज एक बार फिर से दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. 11 नवंबर को मदर डेयरी से दूध के दाम में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी का ऐलान किया है. 

हर लीटर पर 2 से 4 रुपये की बढ़ोतरी

मदर डेयरी ने हर लीटर पर 2-4 रुपये की बढ़ोतरी की है.  दिल्ली-NCR के सबसे बड़े डेयरी सप्लायर ने इससे पहले 14 मई को दूध के दाम बढ़ाए थे. उससे पहले अप्रैल 2025 में भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. अब एक बार फिर से मदर डेयरी के दूध के दाम बढ़ गए हैं.

12 नवंबर से महंगा बिकेगा दूध  

लागत बढ़ने से कंपनी ने दूध के दाम में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.  नई कीमतें 12 नवंबर से लागू होने वाली है. यानी कल सुबह जब आप मदर डेयरी का दूध खरीदने जाएंगे, तो आपको ऊंची कीमत चुकानी होगी.

मदर डेयरी के टोंड और फुल क्रीम दूध की नई कीमत

12 नवंबर से  मदर डेयरी फुल क्रीम दूध की कीमत  72 रुपये से बढ़ाकर 76 रुपये , टोंड दूध के दाम 60 रुपये के बढ़कर 62 रुपये हो जाएंगे. वहीं वेंडिंग मशीन पर टोंड दूध के लिए आपको 58 रुपये के बजाए 60 रुपये, डबल टोंड के लिए 54 रुपये के बजाए 56 रुपये चुकाने होंगे. जबकि गाय के दूध 62 रुपये के बजाय 65 रुपये में मिलेंगे.

बढ़ती लागत का बोझ ग्राहकों पर  

सूत्रों का कहना है कि किसानों की ओर से दूध की खरीद कीमत में बढ़ोतरी किए जाने के चलते मदर डेयरी की लागत बढ़ी है, जिसका कुछ बोझ कंपनी ने ग्राहकों पर डाला है. मदर डेयरी का कहना है कि दूध की बिक्री से होने वाली कुल कमाई का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है.  मदर डेयरी दिल्ली-NCR में अपने आउटलेट्स, किराना दुकानों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए रोजाना लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है. जबकि देशभर में मदर डेयरी की रोजाना सेल 50 लाख लीटर से अधिक है.  बीते वित्त वर्ष में कंपनी का टर्नओवर  20,300 करोड़ रुपये रहा था 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES