SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Railway Employees Bonus: 11 लाख रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सरकार बोनस पर आज लगा सकती है मुहर, कितना मिलेगा?

Railway Bonus Update: प्रधानमंत्री की मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट आज रेलवे कर्मचारियों के लिए पीएलबी बोनस पर बड़ा फैसला ले सकती हैं. यदि बोनस पर फैसला हुआ तो इसका फायदा करीब 11 लाख रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Oct 14, 2026, 12:39 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 12:42 PM IST
Join

PLB For Railway Employees: अगर आप खुद रेलवे कर्मचारी हैं या आपके परिवार में कोई रेलवे में नौकरी करता है तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, फेस्टिव सीजन में भारतीय रेलवे के लाखों कर्मचारियों को सरकार की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. जी बिजनेस में प्रकाशित खबर के अनुसार आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है. खबर के अनुसार यह सालाना बोनस पात्र नॉन-गजेटेड (Non-Gazetted) रेलवे कर्मचारियों को हर साल दिया जाता है. फेस्टिव सीजन के शुरू होने के बाद रेलवे की तरफ से दिये जाने वाले इस बोनस का इंतजार देश के लाखों रेलवे कर्मचारी कर रहे हैं. हालांकि, कैबिनेट में प्रस्ताव का मतलब यह नहीं होता कि बोनस पर तुरंत मंजूरी दे दी जाए. अगर सरकार की तरफ से इस पर अंतिम फैसला किया गया तो इससे 10 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा.

अभी कितना मिलता है बोनस?

मौजूदा नियम के अनुसार रेलवे कर्मचारियों के बोनस की कैलकुलेशन 7,000 रुपये प्रति माह के वेतन और 78 दिन की सैलरी के आधार पर की जाती है. इससे नॉन- गजेटेड (Non-Gazetted) राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों का अभी 17,951 रुपये का बोनस बतना है. इस सैलरी लिमिट में साल 2014-15 से किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है.

कर्मचारी संघ ने क्या मांग रखी?

इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) ने सैलरी सीलिंग को बढ़ाकर 18,000 रुपये के साथ महंगाई भत्ते के हिसाब से देने की मांग की है. एसोसिएशन की तरफ से कहा गया कि अनट्रेंड कर्मचारियों के लिए न्यूनतम सैलरी लिमिट 21,000 रुपये है. ऐसे में 10 साल पुरानी लिमिट में बदलाव किया जाना चाहिए. यदि सरकार ने 18,000 रुपये की लिमिट लागू करने का फैसला किया तो सालाना बोनस की राशि बढ़कर कम से कम 46,184 रुपये हो जाएगी.

फर्जी बोनस लेटर पर रेलवे बोर्ड की चेतावनी

कुछ दिन पहले की ही बात है जब सोशल मीडिया पर एक फेक बोनस लेटर तेजी से वायरल हुआ था. इसमें 2025-26 के लिए 41,149 रुपये के बोनस को हरी झंडी देने का दावा किया गया था. रेलवे बोर्ड की तरफ से साफ किया गया कि 6 अक्टूबर 2026 का बताया जा रहा यह लेटर पूरी तरह फर्जी है. इस पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं. बोर्ड ने सभी जोनल ऑफिस को इस लेटर पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है. कर्मचारियों को सलाह दी गई कि वे केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें.

आपको बता दें पिछले साल सितंबर के महीने में पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10,91,146 (करीब 11 लाख) रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनो का PLB बोनस देने के लिए 1,865 करोड़ का भुगतान करने की मंजूरी दी थी. आपको बता दें रेलवे कर्मचारियों को आमतौर पर PLB बोनस हर साल दुर्गा पूजा या दशहरे की छुट्टियों से पहले दिया जाता है. यह बोनस 7000 रुपये की सैलरी के हिसाब से 78 दिन के वेतन के बराबर होता है.

किसे-किसे मिलेगा यह बोनस?

रेलवे की तरफ से प्रोडक्टिव लिंक्ड बोनस (PLB) अलग कैटेगरी के कर्मचारियों को बांटा जाता है. इनमें ट्रैक मेंटेनेंस कर्मचारियों के अलावा लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर, टेक्निशियल सहायक, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और बाकी ग्रुप 'सी' कर्मचारी शामिल होते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES