/LIC लेकर आया तीन नए प्लान, बीमारी हो या रिटायरमेंट! इस पॉलिसी में मिलेगी मंथली इनकम की सुविधा
LIC लेकर आया तीन नए प्लान, बीमारी हो या रिटायरमेंट! इस पॉलिसी में मिलेगी मंथली इनकम की सुविधा
LIC New Plan Features: इंश्योरेंस कंपनी LIC आने वाली 19 अक्टूबर 2026 से 3 नई इंश्योरेंस पॉलिसी शुरू करने जा रही है. जी हां, नई पॉलिसी न्यू जीवन धारा-II, हेल्थ शील्ड और न्यू कैंसर कवर पॉलिसी के तहत आपको क्या-क्या फायदा मिलता है? आइए जानते हैं-
LIC New Insurance Plan: अगर आप भी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के प्लान में निवेश करते हैं या करने मूड बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी (LIC) तीन बेहतरीन प्लान पेश करने का मन बना रही है. इन प्लान को 19 अक्टूबर 2026 को पेश करने की तैयारी है. इन तीनों ही प्लान की खास बात ये है कि ये तीनों प्लान नॉन पार्टिसिपेटिंग और नॉन लिंक्ड हैं. इसका सीधा सा मतलब यह हुआ कि इन पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ेगा. कंपनी की तरफ से पेंशन, हेल्थ और कैंसर केयर जैसी अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर इन प्लान को तैयार किया गया है. आइए जानते हैं LIC के इन तीनों प्लान (Plan 892, Plan 907 और Plan 908) में आपको क्या-क्या फायदा मिलेगा?
LIC न्यू जीवन धारा-II (Plan 892): रिटायरमेंट की टेंशन नहीं
यह एक डेफर्ट एन्युटी यानी सेविंग प्लान है, जो रिटायरमेंट के बाद लाइफटाइम रेगुलर इनकम की गारंटी देता है.
पॉलिसी में गारंटीड एन्युटी रेट की सुविधा है यानी इसमें पॉलिसी लेते समय ही आपको पेंशन की दर तय कर दी जाएगी.
पॉलिसी में प्रीमियम ऑप्शन भी मिलते हैं. सिंगल प्रीमियम या रेगुलर प्रीमियम दोनों में से कोई भी ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं.
इस प्लान में टॉप-अप फैसेलिटी भी है. इसमें एक्स्ट्रा प्रीमियम देकर आप अपनी पेंशन राशि को बढ़ाने की सुविधा भी ले सकते हैं.
LIC हेल्थ शील्ड (Plan 907): अस्पताल के भारी खर्चों से सुरक्षा
LIC का यह प्लान फिक्स्ड बेनिफिट इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस है. यह अचानक आने वाली मेडिकल इमरजेंसी में मदद करता है.
इस पॉलिसी में आपको डेली हॉस्पिटल कैश की सुविधा मिलती है. यानी अस्पताल में भर्ती होने पर डेली कैश का फज्ञयदा मिलता है.
मेजर सर्जरी कवर यानी इसके तहत सीरियस बीमारी या बड़ी सर्जरी के लिए लमसम राशि (एकमुश्त पेमेंट) देने की सुविधा है.
नो-क्लेम बोनस यानी बिना क्लेम वाले सालों में आपका हेल्थ इंश्योरेंस कवर बढ़ा दिया जाता है.
फैमिली कवरेज यानी इसमें पूरे परिवार को सिक्योर करने का ऑप्शन भी उपलब्ध है.
LIC न्यू कैंसर कवर (Plan 908): कैंसर के खिलाफ मजबूत ढाल
आजकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में इलाज के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए LIC ने यह स्पेशल हेल्थ प्लान बनाया है.
फिक्स लंपसम पेमेंट यानी इलाज के असल खर्च की बजाय बीमारी के डायग्नोसिस पर सीधे तय Sum Assured देय होता है.
मंथली इनकम बेनिफिट यानी मेजर स्टेज कैंसर के डायग्नोसिस पर हर महीने की तय आय भी दी जाती है.
प्रीमियम छूट: इसमें प्रीमियर छूट का भी ऑप्शन है. गंभीर हालत में भविष्य के सभी प्रीमियम को माफ कर दिया जाता है.
प्लान को कब खरीद सकते हैं?
अगर आप एलआईसी के इन तीनों प्लान में से किसी को भी खरीदने के इच्छुक हैं तो ये 19 अक्टूबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. इन प्लान को आप ऑनलाइन LIC की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये या ऑफलाइन मोड में खरीद सकते हैं. ऑफलाइन के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त एलआईसी एजेंट, ब्रोकर और इंश्योरेंस मार्केटिंग फर्म्स से संपर्क करना होगा. एलआईसी की तरफ से संभावित पॉलिसी होल्डर को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्लान को खरीदने से पहले LIC का ऑफिशियल ब्रोशर देख लें. यहां पर प्रीमियम स्ट्रक्चर, फायदे, किस हालत में कवर नहीं मिलेगा और पॉलिसी से जुड़ी शर्तों आदि के बारे में जानकारी दी गई है.
क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्लुक रखने वाले क्रियांशु पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.