App

₹8 प्रति लीटर महंगा हुआ नंदिनी दूध, जानें ग्राहकों की जेब पर कितना पड़ेगा असर?

नीले पैकेट में बिकने वाले नंदिनी के बेसिक टोन्ड दूध की कीमत 46 रुपये से बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी.

₹8 प्रति लीटर महंगा हुआ नंदिनी दूध, जानें ग्राहकों की जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Image Credit: कैबिनेट की बैठक के बाद कर्नाटक के मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने बताया कि 8 रुपये की इस बढ़ोतरी में से 7 रुपये डेयरी किसानों को दिए जाएंगे | Social Media

Karnataka hikes Nandini milk prices : कर्नाटक कैबिनेट ने 29 अक्टूबर को नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. नई दरें 1 नवंबर से लागू होंगी. नीले पैकेट में बिकने वाले नंदिनी के बेसिक टोन्ड दूध की कीमत 46 रुपये से बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी.

कैबिनेट की बैठक के बाद कर्नाटक के मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने बताया कि 8 रुपये की इस बढ़ोतरी में से 7 रुपये डेयरी किसानों को दिए जाएंगे, जबकि बाकी 1 रुपया मिल्क यूनियनों को जाएगा.

कैबिनेट ने 6 अक्टूबर को ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी

कैबिनेट ने 6 अक्टूबर को ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी, लेकिन विधान परिषद चुनावों के कारण लागू आदर्श आचार संहिता की वजह से इसकी घोषणा में देरी हुई.

दुग्ध संघों ने पशु आहार, चारे, दवाओं, परिवहन और प्लास्टिक पैकेजिंग की बढ़ती लागत तथा सूखे के कारण चारे की कमी का हवाला देते हुए कीमतों में संशोधन की मांग की थी.

उन्होंने आगे कहा कि लगभग 10 लाख किसान परिवार अपनी आजीविका के लिए डेयरी फार्मिंग पर निर्भर हैं और इनमें से कई परिवार घर के खर्चों और इलाज के बिलों को पूरा करने के लिए इसी आय पर निर्भर रहते हैं.

कीमतों में कब हुई थी पिछली बढ़ोतरी?

हाल के वर्षों में नंदिनी दूध की कीमतों में यह पांचवीं बढ़ोतरी होगी. मार्च 2025 में, कीमतें 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई थीं. जून 2024 में कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई थीं और साथ ही हर एक लीटर दूध की खरीद पर 50 मिलीलीटर अतिरिक्त दूध देने की पेशकश की थी. बाद में इस अतिरिक्त मात्रा को हटा दिया गया.

नवंबर 2023 में कीमतें 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई थीं

नवंबर 2023 में कीमतें 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई थीं. इससे पहले नवंबर 2022 में भी इसी तरह की बढ़ोतरी की गई थी. मिल्क यूनियनों ने 8-10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की मांग की थी. उन्होंने इसके पीछे बढ़ती लागत और सूखे के कारण किसानों को आ रही मुश्किलों का हवाला दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Gaurav Singh

Gaurav Singh

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More