SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

31 दिसंबर के बाद बेकार हो जाएंगे आपके चेकबुक , जनवरी 2027 से नए से होगा कामकाज? दावों पर RBI ने कही बड़ी बात

क्या नए साल में आपका पुराना चेकबुक बेकार हो जाएगा. 31 दिसंबर के बाद चेकबुक से जुड़ा नियम बदलने वाला है. रिजर्व बैंक ने चेकबुक को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खोल दी है.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 09, 2026, 01:27 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 01:43 PM IST
Image Credit: cheque book
Join

RBI on New Cheque Book: क्या बैंक नए चेक बुक लाने वाले हैं? क्या आपका पुराना चेकबुक बेकार होने वाला है? 1 जनवरी 2027 से आपके बैंक का चेकबुक बदल जाएगा?  

दरअसल सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि साल 2027 में चेकबुक पूरी तरह से बदल जाएगा. नया चेकबुक बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स से लैस होगा. नए चेकबुक की तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किए जा रहे हैं.  

50000 रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन के लिए पुराने चेकबुक मान्य नहीं

दावा ये भी किया जा रहा है कि 31 दिसंबर 2026 के बाद बैंक बड़े ट्रांजैक्शन के लिए पुराने CTS चेकबुक को अमान्य कर सकते हैं. 50000 रुपये से अधिक से ट्रांजैक्शन के लिए आपको नया चेकबुक ही देना होगा.  

सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे दावों में आरबीआई का हवाला दिया जा रहा है और कहा जा रहा है कि 31 दिसंबर 2026 के बाद पुराने चेकबुक बेकार हो जाएंगे.  बड़े ट्रांजैक्शन के लिए नई सिक्योरिटी फीचर्स से लैस नए चेकबुक ही वैध होंगे. सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि नई चेकबुक में अल्फा-न्यूमेरिक कोड, नया MICR नंबर, UV कोड और RBI से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था शामिल हैं.
   

क्या है हकीकत, रिजर्व बैंक ने साफ की तस्वीर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन तमाम दावों को फेक बताया है. RBI ने एक्स पर पोस्ट के जरिए नए चेकबुक के दावों को पोल खोल दी.

 खुद RBI ने इन फेक दावों की हकीकत बता दी है. आरबीआई ने साफ किया है कि फिलहाल केंद्रीय बैंक की ओर से कोई भी ऐसा नियम लागू नहीं किया जा गया है. रिजर्व बैंक ने लोगों को सलाह दी है कि वो इस तरह के दावों को भरोसा ना करें और ना ही किली अनजाने लिंक पर क्लिक करें.  रिजर्व बैंक ने लोगों ने अलर्ट रहने की सलाह दी है और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है.  

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES