App

निवेशकों के लिए शानदार मौका! इस हफ्ते बाजार में आएंगे 5 नए IPO, किसमें दांव लगाना होगा सही?

Stock Market: कल से शुरू होने जा रहे हफ्ते में प्राइमरी मार्केट से 1,572 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने के लिए 5 नए IPO आ रहे हैं. इन कंपनियों के आईपीओ में HD Fire Protect, Fusion CX और Sahajanand Medical Technologies के मेनबोर्ड IPO हैं. आइए देखते हैं इनकी पूरी डिटेल-

निवेशकों के लिए शानदार मौका! इस हफ्ते बाजार में आएंगे 5 नए IPO, किसमें दांव लगाना होगा सही?

Upcoming IPO in Share Market: देश के शेयर बाजार का प्राइमरी मार्केट हफ्तेभर की सुस्ती के बाद फिर से एक्शन में लौटने के लिए तैयार है. पिछले हफ्ते आईपीओ से जुड़े बाजार में ज्यादा हलचल नहीं हुई थी. लेकिन यह हफ्ता निवेशकों के लिए दमदार रहने वाला है. इस हफ्ते देश के शेयर बाजार में 5 कंपनियां अपने आईपीओ (IPO) लेकर आ रही हैं. इन कंपनियों के आईपीओ के जरिये प्राइमरी मार्केट से 1,572 से 1,600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी चल रही है. इन आईपीओ में तीन मेनबोर्ड (Mainboard) इश्यू और दो एसएमई (SME) इश्यू हैं. यदि आप भी आईपीओ के जरिये पैसा कमाना चाहते हैं तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद खास साबित होने वाला है. आइए जानते हैं इस हफ्ते आने वाले सभी 5 आईपीओ के बारे में-

एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ

एचडी फायर प्रोटेक्ट (HD Fire Protect) आईपीओ 12 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे हफ्ते का सबसे बड़ा आईपीओ माना जा रहा है. यह कंपनी फायर प्रोटेक्शन इक्विपमेंट और सिस्टम्स बनाने का काम करती है.

  • आईपीओ ओपन होने की: 13 अक्टूबर
  • कब बंद होगा आईपीओ: 15 अक्टूबर
  • इश्यू साइज: 712 करोड़ रुपये
  • प्राइस बैंड: ₹258 से ₹271 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 55 शेयर
  • लिस्टिंग होने की उम्मीद: 21 अक्टूबर

एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है. इसके तहत 2.63 करोड़ शेयर की बिक्री की जाएगी. आईपीओ से जुटाया गया पूरा पैसा शेयरहोल्डर्स के पास जाएगा और कंपनी को इसका कोई हिस्सा नहीं मिलेगा. अपर प्राइस बैंड से कंपनी का मार्केट कैप 4,749 करोड़ रुपये के करीब हो रहा है. 1997 में बनी यह कंपनी स्प्रिंकलर्स, अलार्म वॉल्व, फोम सिस्टम और गैस सप्रेशन तैयार करती है. कंपनी तेल एवं गैस, पेट्रोकेमिकल्स, पावर, डेटा सेंटर, एयरोस्पेस और हेल्थकेयर सेक्टर के लिए सर्विस देने का काम करती है. कंपनी का एक्सपोर्ट 90 से ज्यादा देशों में है और महाराष्ट्र में भी दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं.

फ्यूजन सीएक्स का आईपीओ

फ्यूजन सीएक्स (Fusion CX IPO) कस्टमर एक्सपीरियंस और बिजनेस प्रोसेस सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली अहम कंपनी है. यह कंपनी वॉयस, ई-मेल, चैट और सोशल मीडिया के माध्यम से कस्टमर सपोर्ट देती है. इसके अलावा इसके जरिये AI डाटा इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज भी मुहैया कराई जाती है. आईपीओ की डिटेल इस प्रकार हैं-

  • आईपीओ ओपन होने की तारीख: 14 अक्टूबर
  • कब बंद होगा आईपीओ: 16 अक्टूबर
  • इश्यू साइज: ₹702 करोड़
  • क्या होगा प्राइस बैंड: ₹275 से ₹289 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 51 शेयर
  • कब होगी लिस्टिंग: 22 अक्टूबर

अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का मार्केट कैप 4,172 करोड़ रुपये के करीब रहेगा. जून 2026 तक कंपनी के 13 देशों में 40 डिलीवरी सेंटर थे. इसके आलवा यह 208 कस्टमर्स को अपनी सर्विस दे रही थी. इनमें 22 फॉर्च्यून 1000 कंपनियां भी हैं. फ्रेश इश्यू से मिलने वाले 500 करोड़ रुपये में से कंपनी 275 करोड़ से अपना कर्ज चुकाएगी. 61 करोड़ का इस्तेमाल सब्सिडियरी कंपनियों में आईटी टूल्स को अपग्रेड करने के लिए होगा. बाकी पैसे से अधिग्रहण और कॉर्पोरेट जरूरत को पूरा किया जाएगा.

सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज

सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज (Sahajanand Medical Technologies IPO) मेडिकल डिवाइसेस का जाना-पहचाना नाम है. सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज (SMT) वस्कुलर और स्ट्रक्चरल हार्ट इंटरवेंशन से जुड़े मेडिकल डिवाइस बनाने का काम करती है. कंपनी के पोर्टफोलियो में कोरोनरी स्टेंट्स, बैलून, TAVI प्रोडक्ट्स और रीनल स्टेंट्स शामिल हैं.

  • आईपीओ ओपन होने की तारीख: 15 अक्टूबर
  • कब बंद होगा आईपीओ: 19 अक्टूबर
  • इश्यू टाइप: ऑफर फॉर सेल
  • अलॉटमेंट डेट: 21 अक्टूबर
  • लिस्टिंग डेट: 23 अक्टूबर
  • आईपीओ का प्राइस बैंड और फाइनल इश्यू साइज घोषित नहीं.

साल 2001 में शुरू हुई इस कंपनी के दो रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) सेंटर हैं. इनमें से एक भारत में और एक थाईलैंड में है. कंपनी के प्रोडक्ट 76 से ज्यादा देशों में यूज किये जाते हैं. कंपनी का रेवेन्यू FY 2026 में 18% बढ़कर 1,219 करोड़ रुपये हो गया. टैक्स के बाद प्रॉफिट बढ़कर ₹69 करोड़ पर पहुंच गया. इससे पहले वित्त वर्ष 2025 में यह 25 करोड़ रुपये था.

एसएमई सेगमेंट के दो आईपीओ

इस हफ्ते मेनबोर्ड इश्यू के अलावा एसएमई सेगमेंट में दो आईपीओ दस्तक दे रहे हैं. छोटी कंपनियों में दिलचस्पी रखने वाले निवेशकों के लिए यह बड़ा मौका है. आइए जानते हैं इन आईपीओ के बारे में-

रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज आईपीओ

  • खुलने की तारीख: 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर
  • इश्यू साइज: ₹116 करोड़ रुपये
  • प्राइस बैंड: ₹105 से ₹112 प्रति शेयर

वैभव व्यापार आईपीओ

  • खुलने की तारीख: 13 से 15 अक्टूबर
  • इश्यू साइज: 42 करोड़ रुपये
  • प्राइस बैंड: ₹51 से ₹54 प्रति शेयर

(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी देने के मकसद से लिखा गया है. इसे किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी आईपीओ में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से संपर्क करें.)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो