भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिज़नेस
  • /शेयर बाजार के लिए अहम रहेगा अगला हफ्ता, महंगाई और क्रूड ऑयल...इन फैक्टर्स पर रहेगा फोकस

शेयर बाजार के लिए अहम रहेगा अगला हफ्ता, महंगाई और क्रूड ऑयल...इन फैक्टर्स पर रहेगा फोकस

भारतीय शेयर बाजार की दिशा अगले हफ्ते महंगाई के आंकड़ों, कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के साथ घरेलू और वैश्विक आर्थिक संकेतकों से तय होगी.

Written ByGaurav Singh
Published: Oct 11, 2026, 01:48 PM IST|Updated: Oct 11, 2026, 01:56 PM IST
joinshare
शेयर बाजार के लिए अहम रहेगा अगला हफ्ता, महंगाई और क्रूड ऑयल...इन फैक्टर्स पर रहेगा फोकस

About the Author

    Gaurav Singh

    Gaurav Singh

    जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    2

    कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

    3

    कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

    4

    धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

    5

    अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है. कच्चे तेल की कीमत, बॉन्ड यील्ड और महंगाई डेटा के साथ कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू आर्थिक आंकड़े बाजार की चाल निर्धारित करेंगे. अगले हफ्ते अमेरिका में महंगाई, घरों की बिक्री और खुदरा बिक्री जैसे अहम आंकड़े आएंगे. वहीं, भारत में भी इस अवधि खुदरा और थोक महंगाई, बेरोजगारी, व्यापार संतुलन और विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़े आंकड़ों को जारी किया जाएगा.

    कच्चे तेल की कीमत निभाएगी बड़ी भूमिका

    कच्चे तेल की कीमत भी बाजार में अगले हफ्ते बड़ी भूमिका निभाएगी. मौजूदा समय में यह 100 डॉलर के ऊपर बना हुआ है, जानकारों के मुताबिक, अमेरिका की ओर से रूस से डीजल खरीदने के फैसले से वैश्विक स्तर पर तनाव कम होगा और कच्चे तेल में नरमी देखने को मिल सकती है.

    अमेरिका को डीजल देगा रूस!

    इसे लेकर ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ सोशल' प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा है कि मैंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बहुत सफल बातचीत की है. इसमें ये तय हुआ है कि रूस तुरंत अमेरिकी और ग्लोबल मार्केट में 3,00,000 टन से ज्यादा डीजल की सप्लाई करेगा. नवंबर में 5,00,000 टन और उसके तुरंत बाद 10,00,000 टन डीजल की आपूर्ति करेगा.

    आठ हफ्ते बाद बाजार में लौटी रौनक

    इसके अलावा, अगले हफ्ते निवेशकों की नजर यूएस बॉन्ड यील्ड पर भी रहेगी, जो कि लगातार 5 प्रतिशत के ऊपर बनी हुई है. भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता मुनाफे वाला रहा. इस दौरान सेंसेक्स 562.63 अंक या 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,472.33 और निफ्टी 98.50 अंक या 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,520.45 पर था. ये आठ हफ्ते बाद पहला मौका था, जब शेयर बाजार साप्ताहिक आधार पर बढ़त के साथ बंद हुआ.

    रेलिगेयर ब्रोकिंग के SVP (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में कमी और कंपनियों से मिली अच्छी खबरों के कारण हफ्ते के आखिर में बाजार में रिकवरी हुई है. इससे बाजार की लगातार आठ हफ्तों की गिरावट का सिलसिला थम गया और मामूली साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई है. हालांकि, RBI के रेपो रेट को 25 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाकर 5.50% करने के फैसले के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा है.

    सूचकांकों में बीएसई टेलीकॉम 3.72 प्रतिशत, बीएसई एफएमसीजी 2.43 प्रतिशत, बीएसई पीएसयू बैंक 2.31 प्रतिशत, बीएसई फाइनेंशियल सर्विसेज 1.03 प्रतिशत और बीएसई आईटी 0.76 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए हैं. दूसरी तरफ बीएसई रियल्टी -4.19 प्रतिशत, बीएसई मेटल -4.18 प्रतिशत, बीएसई यूटिलिटी -2.48 प्रतिशत, बीएसई कमोडिटीज -2.46 प्रतिशत और बीएसई पावर -2.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ.

    (IANS के इनपुट के साथ)

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Share Market