)
India SemiConductor: जिस चिप के लिए अमेरिका -चीन लड़ रहे हैं , ताइवान से विवाद चल रहा है. जिस चिप को दुनिया का नया 'ऑयल' माना जाता है, भारत उस सेक्टर में अपनी पकड़ को मजबूत करने में जुटा है. एक छोटी- सी चिप , जिसपर बड़ी-बड़ी कंपनियों का कारोबार टिका, शेयर मार्केट टिके हैं, भारत उस चिप मार्केट में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए भारी भरकम खर्च कर रहा है. दरअसल साल 2030 तक भारत के सेमीकंडक्टर चिप का मार्केट 100-110 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो फिलहाल 45-50 अरब डॉलर पर था. यानी अगले 5 सालों में भारत अपने चिप मार्केट को दोगुने से भी अधिक बढ़ाने की तैयारी में है.
सेमीकंडक्टर पर भारत का इतना फोकस क्यों है
ये इंडस्ट्रीज एक छोटे से चिप पर टिकी है. जिस रफ्तार से ये इंडस्ट्रीज बढ़ रही है. भारत को अपने चिप मार्केट का विस्तार करना ही होगा.
केयरएज एडवाइजरी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सेमीकंडक्टर राजस्व में नेटवर्किंग और कम्युनिकेशंस की हिस्सेदारी 2020 के 26.1 प्रतिशत से बढ़कर 2030 तक 33.3 प्रतिशत होने का अनुमान है.
कंप्यूटिंग और डेटा स्टोरेज की हिस्सेदारी 12.8 प्रतिशत से बढ़कर 15.1 प्रतिशत होने की उम्मीद है. जो डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित मांग के बढ़ते योगदान को दर्शाता है.
भारत का सेमीकंडक्टर मिशन गुजरात, असम, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है, जहां कुल 1.64 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाले 12 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है. जिसमें सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन, कंपाउंड सेमीकंडक्टर और असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग एंड पैकेजिंग, आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) सुविधाएं शामिल हैं.
आयात पर निर्भर है भारत
बढ़ती खपत की मांग को अभी बड़े पैमाने पर आयात के जरिए पूरा किया जा रहा है. भारत का सेमीकंडक्टर आयात वित्त वर्ष 2020-21 के 11.9 अरब डॉलर से तीन गुना से अधिक बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 36.5 अरब डॉलर हो गया. सेमीकंडक्टर उपकरणों और कंपोनेंट्स की घरेलू मांग का 90-95 प्रतिशत हिस्सा आयात से पूरा होता है.