SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट के पैसे डूबेंगे या मिलेगा पूरा रिफंड? जानें क्या कहता है IRCTC का नियम

IRCTC refund rules: क्या भारतीय रेलवे ने आपकी ट्रेन रद्द कर दी है? जानें IRCTC ई-टिकट और काउंटर टिकट के रिफंड से जुड़े नियम, कितना पैसा वापस मिलेगा और रिफंड पाने के लिए यात्रियों को क्या प्रक्रिया अपनानी होगी.

Written By Gaurav Singh
Published: Oct 11, 2026, 08:46 AM IST | Updated: Oct 11, 2026, 08:53 AM IST
Join

Indian Railways train cancellation: देश की राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के कारण नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी भीड़ होने की आशंका है. इसे देखते हुए इंडियन रेलवे ने शनिवार को 240 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी थी. इसमें रद्द की गई ट्रेनों में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं. अगर आपकी ट्रेन भी रद्द हुई है, तो आप सोच रहे होंगे कि टिकट का किराया वापस कैसे मिलेगा. रिफंड की प्रक्रिया इस बात पर निर्भर करती है कि आपने IRCTC के जरिए ई-टिकट बुक किया था या रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से टिकट खरीदा था.

IRCTC के मुताबिक, अगर इंडियन रेलवे कोई ट्रेन रद्द करती है, तो यात्री टिकट के पूरे किराए की वापसी (रिफंड) के हकदार होते हैं. कोई कैंसिलेशन चार्ज नहीं लगता और रिफंड की प्रक्रिया अपने आप (ऑटोमैटिक) हो जाती है. कन्फर्म या RAC ई-टिकट वाले यात्रियों को अपना टिकट ऑनलाइन रद्द करने या टिकट डिपॉजिट रसीद (TDR) फाइल करने की जरूरत नहीं है. रिफंड सीधे उसी अकाउंट में जमा किया जाएगा इसका इस्तेमाल टिकट बुक करने के लिए किया गया था.

रिफंड की प्रक्रिया में कितना लगता है समय?

रिफंड की प्रक्रिया में आम तौर पर ट्रेन के तय समय से छूटने के बाद 3 से 7 वर्किंग डे लगते हैं. यूजर्स को कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है. यूजर्स से यह भी अनुरोध किया जाता है कि वे जल्दी रिफंड का दावा करने या किसी भी तरह से आपकी जानकारी (क्रेडेंशियल्स) मांगने वाले किसी भी फर्जी कॉल का जवाब न दें. IRCTC रिफंड करने के लिए कभी भी यूजर की जानकारी नहीं मांगता है.

IRCTC पर ट्रेन कैंसिलेशन और रिफंड का स्टेटस कैसे चेक करें

अपने टिकट के कैंसिलेशन का स्टेटस चेक करने के लिए IRCTC की ई-टिकटिंग वेबसाइट पर लॉग इन करें और ये स्टेप्स फॉलो करें:


इंडियन रेलवे काउंटर टिकट: रिफंड का दावा कैसे करें?

अगर किसी यात्री ने रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से ट्रेन टिकट खरीदा है, तो रिफंड का दावा करने के लिए उन्हें कंप्यूटराइज्ड पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम काउंटर पर जाना होगा. उन्हें पेमेंट के तरीके के आधार पर PRS काउंटर से रिफंड प्रोसेस के बारे में जानकारी लेनी चाहिए. यात्री ई-टिकट और काउंटर टिकट के लिए रिफंड के नियम चेक कर सकते हैं.

कैसे पता करें कि आपकी ट्रेन कैंसिल हुई है या नहीं?

स्टेशन के लिए निकलने से पहले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) के जरिए या भारतीय रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर कॉल करके अपनी ट्रेन के चलने का स्टेटस और कैंसिलेशन की जानकारी चेक कर लें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES