)
Indian Railway: 10 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने में आपको दिक्कत हो सकती है. रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली सभी ट्रेनों को रद्द करने की तैयारी कर ली है. सुबह के 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया जा सकता है. दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन भी बंद रह सकते हैं. DMRC आज रात 9 बजे से ही कुछ मेट्रो स्टेशन को बंद करने की तैयारी कर रही है.
दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द, राजधानी से संपूर्ण क्रांति तक कैंसल
भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर 10 अक्टूबर को पहुंचने वाली सभी मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों को रद्द कर दिया है.सुबह के 4 बजे से लेकर दोपहर के 2 बजे तक पहुंचने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. रेलवे ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते यह फैसला लिया है. रेलवे के इस फैसले का असर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों पर होगा. खासकर , जो लोग 9 और 10 अक्तूबर को सफर करने वाले हैं और उनकी ट्रेन 10 तारीख को दिल्ली पहुंचने वाली है.
किन ट्रेनों पर होगा असर
रेलवे के मुताबिक उन ट्रेनों पर इस फैसले का असर होगा, जो 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली . जो ट्रेनें 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या फिर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली है, वो सभी ट्रेनें आज से सोर्स स्टेशन पर ही रोकी जा रही हैं.
कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोजाना 50 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं, जबकि निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर करीब 25 हजार से अधिक सफर करते हैं.इन दोनों स्टेशन पर रोजाना करीब 200 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं.