App

UPI से निकलेगा PF का पैसा, 90% तक निकाल सकेंगे फंड, रिटायरमेंट के बाद भी होती रहेगी कमाई....EPFO ने क्या-क्या बदल दिया?

EPFO ने PF फंड से जुड़े कई बड़े नियम बदल दिए हैं. दिसंबर 2026 से आप पीएफ का पैसा UPI ऐप से निकाल सकेंगे. वहीं रिटायरमेंट के बाद भी पीएफ पर आपको कमाई का मौका मिल रहा है.

UPI से निकलेगा PF का पैसा, 90% तक निकाल सकेंगे फंड, रिटायरमेंट के बाद भी होती रहेगी कमाई....EPFO ने क्या-क्या बदल दिया?
Image Credit: PF

PF UPI Withdraw: सरकार कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव कर रही है.  पीएफ फंड निकालने की लिमिट के लेकर लॉक-इन पीरियड और  सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान को मंजूरी देने के बाद अब EPFO  UPI, ATM के जरिए पैसा निकालने की सुविधा शुरू करने वाला है.  

EPFO का मकसद पीएफ निकासी को आसान और तेज बनाना है. पहले लोग नौकरी छूटने के बाद या फिर रिटायरमेंट के बाद पीएफ का पैसा निकालते थे, हफ्तों के कागजी कार्रवाई और पीएफ ऑफिस का चक्कर काटना पड़ता था, लेकिन अब ये काम मिनटों में, फोन पर एक क्लिक के जरिए होता है. EPFO की तैयारी अब UPI के जरिए कर PF विड्रॉल को और तेज और आसान बनाना है.  

UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा  

EPFO इसी साल दिसंबर के आखिरी तक UPI के जरिए प्रोविडेंट फंड (PF) निकालने की सुविधा शुरू करने जा रहा है. द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक UPI से PF विड्रॉल के कई ट्रायल पूरे हो चुके हैं और अब दिसंबर में इसे लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है.  इसके बाद आप अपने फोन में मौजूद BHIM एप के जरिए PF फंड  निकाल सकेंगे.

UPI के जरिए कैसे निकालेगा PF का पैसा  

EPFO की नई सुविधा शुरू होने के बाद आप UPI के जरिए पीएफ का पैसा निकालने, बैलेंस चेक करने जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे.  3 आसान स्टेप्स से फटाफट आपका पैसा आपके पीएफ खाते से निकल जाएगा.  

सबसे पहले आपको अपने बैंक अकाउंट को पीएफ के UAN नंबर से लिंक करना होगा.  पीएफ अंशधारकों को अपना UAN नंबर और UPI अकाउंट को लिंक करना होगा.  

अपने भीम ऐप पर जाकर एजिलिबल विड्रॉल बैलेंस चेक करना होगा.  मतलब ये किआप अपने PF काते से कितना पैसा निकाल सकेंगे, ये चेक करना होगा.  ईपीएफओ ने  अनिवार्य मिनिमम बैलेंस लिमिट को 25% से घटाकर 10% कर दिया है. यानी आप अपने पीएफ खाते में जमा 90% पैसा निकाल सकते हैं.  इस प्रोसेस को पूरा कपने के बाद आर अपने पीएफ का पैसा सीधे UPI से निकाल सकेंगे.  

  
सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान की सुविधा

PF निकासी में आपको सिर्फ UPI से पेमेंट की सुविधा ही नहीं मिलेगी, बल्कि बीते कुछ महीनों में EPFO  ने ताबड़तोड़ कई बड़े बदलाव किए हैं. जैसे SWP यानी सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान को मंजूरी मिली है. जिसके तहत अंशधारकों को रिटायरमेंट के बाद भी अपना पूरा रिटायरमेंट फंड निकालने की जरूरत नहीं होगी. अपनी जरूरत के हिसाब से वो किस्तों में पैसा निकाल सकते हैं. जो पैसा EPFO के पास होगा, उसपर 8.25% के दर से ब्याज मिलता रहेगा. आप मासिक, तिमाही, छमाही...अपनी सुविधा और जरूरत के मुताबिक निकासी  कर सकते हैं. EPFO की इस सुविधा से आपको रिटायरमेंट के बाद भी पीएफ पर ब्याज कमाने और हर महीने सैलरी की तरह किस्तों में पीएफ का पैसा हासिल करने की सुविधा मिल जाएगी.  

बैंक FD से ज्यादा फायदा  ?

EPFO की इस सुविधा के तहत आपको रिटायरमेंट के बाद भी अपने पीएफ के पैसे पर 8.25% वार्षिक ब्याज दर पर हर महीने लगभग 0.6875% ब्याज मिलता रहेगा, जबकि FD पर ब्याज की दर 6 से 7% के आसपास है.  

PF में क्या-क्या बदला?

EPFO ने पीएफ खाते से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए  90% पैसा निकालने की सुविधा दी है. मतलब ये कि जरूरत पड़ने पर आप  अपनी जमा पूंजी का अधिकांश पैसा निकाल सकेंगे.  

EPFO ने PF खाते में फंड लॉक-इन पीरियड को भी 12 महीने से घटाकर 2 महीना कर दिया है. यानी नौकरी छूटने की स्थिति में आपको  पूरा PF निकालने के लिए 12 महीने इंतजार नहीं करना पड़ेगा. सिर्फ 2 महीने में आप पीएफ से पूरा पैसा निकालकर अपनी जरूरत को पूरा कर सकते हैं. हालांकि फाइनल पेंशन का पैसा निकालने के नियम को जस का तस 36 महीने ही रखा गया है.  

SWP सुविधा के तहत रिटायरमेंट के बाद भी थोड़ा-थोड़ा कर फंड निकालने की सुविधा मिली है, बाकी बचे रकम पर ब्याज मिलता रहेगा. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More