SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बोली सबसे हाई, फिर क्यों नहीं मिले फ्लैट? NBCC के 15 करोड़ वाले लग्जरी फ्लैटों की नीलामी पर सवाल, अब कोर्ट ने मांगा जवाब

NBCC के एवेन्यू टावर्स के 15 करोड़ वाले लग्जरी फ्लैट्स में 49 बोलियां रद्द होने का विवाद दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है. सरकारी कंपनी पर आरोप है कि सबसे ऊंची बोली लगाने के वाले सफल घोषित खरीदारों की कुछ 'चुनिंदा बोलियां' रद्द कर दी गई है.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 07, 2026, 04:26 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 05:45 PM IST
Image Credit: NBCC
Join

NBCC Avenue Towers Residential Project: दिल्ली के सबसे महंगे और पॉश इलाकों में से एक सरोजनी नगर में बन रहे NBCC के एवेन्यू टावर्स प्रोजेक्ट में 49 लग्जरी फ्लैटों की बोलियां रद्द होने का विवाद हाई कोर्ट तक पहुंच गया है. सरकारी कंपनी पर आरोप है कि सबसे ऊंची बोली लगाने के वाले सफल घोषित खरीदारों की कुछ 'चुनिंदा बोलियां' रद्द कर दी गई है.  सेलेक्टिव कैंसिलेशन का मामला अब हाईकोर्ट पहुंचा है. इस मामले में कोर्ट ने एनबीसीसी को नोटिस थमाया है.  

लग्जरी फ्लैट्स की नीलामी में क्या खेल चल रहा है ?  

नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन ( NBCC ) ने इस प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट 'एवेन्यू टावर्स' में फ्लैट नीलामी में हेरफेर का आरोप लग रहा है. खरीदार आरोप लगा रहे हैं कि ऊंची बोली लगाने वाले सफल खरीदारों की बोलियां चुनिंदा तरीकों से रद्द किया गया है.  दो बार नीलामी को कैंसिल किया गया, फिर 49 बोलियों को 'प्रशासनिक कारण' बताकर रद्द कर दिया गया. सबसे हैरानी की बात है कि जिन फ्लैट्स की बोलियां अब रद्द कर दी गई हैं, उन फ्लैटों के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने वाले सफल खरीदारों के नाम भी घोषित किए जा चुके थे.


 

बार-बार बदली नीलामी की तारीख, फिर 49 बोलियां रद्द

जुलाई में पहली बार 262 रेजिडेंशियल यूनिट्स को सेल के लिए ओपन किया गया. जिसमें सुपर बिल्ट-अप एरिया का रिजर्व प्राइस 37,161 रुपये प्रति वर्ग फुट तय किया गया. नीलामी में एक पार्टी की ओर से सभी 262 यूनिट्स के लिए बोली लगाई गई. दूसरी पार्टी ने  70 से 80 फ्लैटों के लिए बोली लगाई. बहुत कम ऐसे आवेदक थे, जिन्होंने एक से ज्यादा फ्लैटों के लिए बोली लगाई थी.  

19 अगस्त को रद्द कर दी गई नीलामी

19 अगस्त को होने वाली नीलामी प्रोसेस को NBCC ने अचानक से रद्द कर दिया. प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए पूरी नीलामी प्रक्रिया को ही कैंसिल कर दिया गया.

3 अक्टूबर 2026 को फिर से NBCC ने 262 यूनिट्स के लिए बिडिंग आमंत्रित की. अचानक एक बार फिर से प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर 17 फ्लैटों की नीलामी रद्द कर दी. 

28 अक्टूबर को NBCC ने फिर से सबसे ऊंची बोली लगाने वाले सफल खरीदारों की बोलियों को रद्द कर दिया.  

बायर्स के सवाल, कोर्ट की फटकार  

बायर्स के आरोप हैं कि सरकारी कंपनी मनमाने तरीके से बोली रद्द कर रही है. NBCC के चयनात्मक और मनमाना फैसले की वजह से PSU का फैसला पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठाता है.

बायर्स के सवाल:  जब नीलामी हुई, बोली लगाई गई, बोली में जीत हासिल करने के बाद सफर खरीदारों के नाम की लिस्ट भी जारी कर दी गई, तो फिर अचानक से बोली को रद्द करने का आधार क्या था?   बोलियां 'चुनिंदा तरीके' से रद् क्यों की जा रही हैं?  

सवाल: बार-बार नीलामी को रद्द क्यों किया गया ?  
सवाल: जब बोली तय रिजर्व प्राइस से ऊपर थी, तो नीलामी रद्द कैसे की जा सकती है ? 
सवाल: नीलामी रद्द करने का कोई उचित कारण क्यों नहीं बताया जा रहा है ?

हाईकोर्ट ने NBCC को लगाई फटकार 

बोली रद्द होने के बाद दो-तीन खरीदारों ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. सबसे बड़ी बात है कि कोर्ट ने NBCC से जवाब तलब किया है.  बायर्स की शिकायत सुनने के बाद सरकारी कंपनी एनबीसीसी को नोटिस जारी किया है और दो हफ्ते में इस पूरे मामले पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है. इस मामले की अगली सुनवाई 12 जनवरी को होगी.

हर फ्लैट की कीमत 15 करोड़ रुपये से ज्यादा  

दिल्ली के प्राइम लोकेशन और प्रीमियम कैटेगरी में बन रहे इस प्रोजेक्ट में हर फ्लैट की कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक की है.8 टावर्स वाले सभी अपार्टमेंट 4-BHK के हैं. कारपेट एरिया 2,518 से 2,598 वर्ग फुट के बीच है. तीन कवर्ड कार पार्किग के साथ 50,000 वर्ग फुट का क्लब हाउस बनाया गया है. 8.89 एकड़ में बन रहे इस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में 9 बिल्डिंग और 262 यूनिट्स हैं. 10 मंजिला इमारत में तमाम लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं .

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES