SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

7 साल पहले बंद हुए एयरलाइन के कर्मचारियों को अब मिली गुड न्यूज, 15 दिन के भीतर बैंक खाते में आएंगे ₹480 करोड़

7 साल की लंबी लड़ाई के बाद बंद पड़ी एयरलाइन जेट एयरवेज के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है. कानूनी लड़ाई जीतने के बाद अब उनके खाते में 480 करोड़ ट्रांसफर किए जाएंगे.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 26, 2026, 23:37 IST | Updated: Nov 26, 2026, 23:49 IST
Image Credit: Jet Airways
Join

Jet Airways :  2019 में बंद हो चुकी एयरलाइन जेट एयरवेज के कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है. 7 साल की कानूनी लड़ाई उन्होंने जीत ली है. जीत के साथ ही 480 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान का रास्ता भी साफ हो गया है. NCLAT ने जेट एयरवेज के कर्मचारियों को राहत देते हुए अगले 2 हफ्ते के भीतर ब्याज समेत ग्रेच्युटी का पैसा पीएफ का बैलेंस का भुगतान करने की बात कही है. एनसीएलएटी के आदेश के बाद अब ग्रेजुएटी और पीएफ का पैसा एक साथ कर्मचारियों के खाते में जमा होंगे. पीएफ बकाए का भुगतान पीएफ ऑफिस के जरिए किया जाएगा.  

NCLAT के आदेश के मुताबिक ग्रेच्युटी की रकम सीधे कर्मचारियों के बैंक खाते में आएगी. वहीं EPFO के जरिए पीएफ का पैसे भी ट्रांसफर होगा.  अपने आदेश में एनसीएएलटी ने कहा कि अगले यह हफ्ते में ये पैसा कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे.  

सरकार के ग्रेजुएटी नियम के मुताबिक किसी कर्मचारी को लगातार पांच साल की सेवा पूरी करने के बाद उसके अंतिम वेतन के आधार पर ग्रेच्युटी का अधिकार प्राप्त होता है. भविष्य निधि योजना के तहत कर्मचारी और नियोक्ता दोनों मूल वेतन का 12 प्रतिशत योगदान करते हैं, जिसपर टैक्स फ्री इंटरेस्ट भी मिलता है. 
 
बता दें कि  एनसीएलएटी ने 30 जून के अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में भी कहा था कि जेट एयरवेज के कर्मचारियों को उनका पूरा पीएफ और ग्रेच्युटी बकाया मिलेगा, भले ही एयरलाइन ने इन निधियों को अलग से सुरक्षित नहीं रखा हो.  ट्रिब्यूनल ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  और अन्य वित्तीय लेनदारों की अपीलों को भी खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने तर्क दिया था कि कर्मचारियों के ये दावे परिसमापन संपत्ति का हिस्सा माने जाने चाहिए, लेकिन ट्रिब्यूनल ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया.  

गौरतलब है कि जेट एयरवेज को अप्रैल 2019 में बंद कर दिया गया था, इसके बाद लंबी दिवाला समाधान प्रक्रिया चली. नवंबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने जेट एयरवेज के एसेट्स को लिक्विडेट करने का आदेश दिया था.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES